संस्कार भारती फाउंडेशन की संचालिका चंदनबाला शर्मा (बबली बहन) ने अपने जन्मदिन पर मुस्लिम भाईयों को दी इफ्तार पार्टी | New India Times

रहीम शैरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

संस्कार भारती फाउंडेशन की संचालिका चंदनबाला शर्मा (बबली बहन) ने अपने जन्मदिन पर मुस्लिम भाईयों को दी इफ्तार पार्टी | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर की एक निजी होटल में समाजसेवीका संस्कार भारती फाउंडेशन की संचालिका चंदनबाला शर्मा बबली बहन ने अपना जन्मदिन कुछ अलग ही अन्दाज में परिजनों, ईष्ट मित्रों, संस्कार भारती फाउंडेशन के सदस्यों के साथ हर्ष उल्लास और सादगी से मनाया. जन्मदिन को और भी अधिक यादगार बनाने के लिए मुस्लिम भाइयों को रोजा इफ्तार पार्टी के साथ दावत का भी प्रोग्राम रखा और रोजेदारों को रोजा इफ्तार करवा कर जो सवाब (पुन्य) कमाया है उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती!

ऐसे नेक काम करने वाले बिरले ही लोग होते हैं जो नेकीयां कमाते हैं. किसी को रोजा इफ्तार करवा कोई छोटी बात नहीं है.

रोजेदार वेसे अपने घर को छोडकर किसी के वहाँ नहीं जाते, अपने घर या फिर मस्जिद में इफ्तार करते हैं.श लेकिन एक बहन के जन्मदिन और उसके बुलावे पर रोजा इफ्तार पार्टी में शरीक हुए, उस दिन के रोजे का सवाब (पुन्य) रोजा खुलवार बहन ने कमाया इसकी जितनी भी प्रशंसा तारीफ की जाए कम है.

माहे रमजान के पाक महीने की रहमतों का अलग ही मुकाम है पुरे माह मुस्लिम समाज की महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग इबादत, तिलावत के साथ विशेष नमाज तरावीह पढ़ने आदि इबादत में मशगूल रहते हैं. माहे रमजान के रोजे और नमाज की बात ही कुछ अलग है! यह महीना विशेषकर अधिक सवाब (पुन्य) कमाने का होता है, इसमें इबादत के साथ गरीबों को खैरात, जकात, सदका, दिया जाता है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.