भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में बम मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीआईजी व डॉग स्क्वायड टीम | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर (बिहार), NIT:

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में बम मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीआईजी व डॉग स्क्वायड टीम | New India Times

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित सिपाही प्रशिक्षण केंद्र के पीछे 4 बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है.

सूचना पर नाथनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली। इसके बाद डॉग स्क्वायड व इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की टीम, रेंज डीआईजी सुजीत कुमार दल- बल के साथ मौके पर पहुंच मौके का मुआयना किया। बीडीडीएस की टीम को सूचना दी गयी लेकिन 60 किलोमीटर दूर जमालपुर से आने में उन्हें घण्टों वक़्त लग गया। खबर बनाने तक टीम नहीं पहुँची थी।

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में बम मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीआईजी व डॉग स्क्वायड टीम | New India Times

लगातार शहर में बम धमाके व बम मिलने के बावजूद भी शहर में बम निरोधक दस्ता के लिए स्थायी रूप से क्यों नहीं रखा जा रहा है ?लगातार इस तरह के मामले सामने आने के बाद जिला व पुलिस प्रशासन क्या कर रही है?

स्थानीय निवासी ने कहा कि बच्चे सब आस-पास खेलते है, 4 बम मिलने से डर बना हुआ है!

मौके पर पहुँचे डीआईजी सुजीत कुमार ने कहा अभी मुआयना किये हैं, बीडीडीएस कि टीम आ रही है यह जाँच का विषय है। अभी टीम कैम्प करेगी। लेकिन भागलपुर में उनके लिए किस तरह की व्यवस्था हो सकती है देखते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.