पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

धार जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मांडू जामा मस्जिद परिसर में मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के तत्वाधान में हृदय दृश्म पंचम संस्करण के अंतर्गत शासकीय ललित कला महाविद्यालय धार के विद्यार्थियों द्वारा तीन दिवसीय चित्रकला शिविर दिनांक 13 से 15 मार्च 2022 तक आयोजित कि गई थी. इस शिविर में भोपाल से श्री बसंत भार्गव एवं इंदौर से श्री नागेश शर्मा चित्रकार के रूप में विद्यार्थियों को मार्गदर्शित किये. इस अवसर प्र विधार्थियो द्वारा मांडू के ऐतिहासिक स्मारकों के सुन्दर चित्र बनाये तथा अपनी – अपनी कल्पना से सुन्दर रंग भरे. कार्यशाला में निर्मित चित्र 15 मार्च 2022 को संगीत समारोह स्थल पर प्रदर्शित किये गए. चित्रकला शिविर में ललित कला महाविद्यालय B.F. A. की ही छात्रा आरती शर्मा ने आदिवासी उत्सव भागोरिया और मांडू के ऐतिहासिक महत्व तो अपने कैनवास पर उकेरा है. मांडू के रहने वाले B.F. A. के ही छात्र विजय निनामा रानी रूपमाती के समय में संगीत उत्सव किस तरह से होता होगा उस दौर को अपने कैनवास पर उकेरा है। कला भावा की अभिव्यक्ति होती है इस लिये इस शिविर में सभी विद्यार्थी अपनी अपनी अभिव्यक्ति को अपने अपने माध्यम से अभिव्यक्ति कर रहे है. छात्रों ने बताया है की इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिये, इस तरह के आयोजन हमें कुछ सीखने के लिये प्रेरित करते हैं. हमें मांडू के सुन्दर स्मारक और प्रकृति पहुँच ही सुन्दर लगी, मांडू को हम अपने अपने कैनवास पर भी बना रहे हैं.
