राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर से लौटे शिविरार्थी | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर से लौटे शिविरार्थी | New India Times

बीकेपी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों से गजेंद्र राजपूत एवं आस्था यादव का राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिवपुरी में चयन हुआ था वहां शिविरार्थियों ने विभिन्न प्रकार गतिविधियों में भाग लेकर सात दिवसीय शिविर से प्रशिक्षण प्राप्त किया इसके पश्चात गजेंद्र राजपूत एवं आस्था यादव महाविद्यालय वापिस आए जिसमें महाविद्यालय के संचालक डॉ अवनीश मिश्रा ने दोनों छात्र छात्राओं को पुष्पगुच्छ एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय से रा.से.यो. के कार्यक्रम अधिकारी संतोष तिवारी एवं अंजू पाठक सहित महाविद्यालय स्टाफ से परितोष सोनी संदीप दुबे, आशुतोष उपाध्याय, योगेश पाठक, जितेंद्र भटेले, सुनील दुबे, योगेंद्र राजपूत, प्रशांत साहू, कपिल सोनी, नौशाद खान, प्रतिभा उपाध्याय, नीलम सोनी, शुभा जैन एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.