गौरझामर पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 6 चोरी की मोटरसाइकिलें की बरामद | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

गौरझामर पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 6 चोरी की मोटरसाइकिलें की बरामद | New India Times

देवरी पुलिस अनुविभाग अंतर्गत गौरझामर में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से पुलिस ने 6 चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिरीक्षक सागर एवं पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी महोदया देवरी के कुशल मार्गदर्शन में थाना गौरझमार पुलिस के द्वारा फरारशुदा गिरफ्तारी वारंटी रामप्रकाश उर्फ पहाडी पिता पूरन आदिवासी उम्र 30 साल नि ० मिडवासा चंद्रपुरा थाना सुरखी जिला सागर म.प्र.को दिनांक 18 फरवरी 2022 को गिरफ्तार किया गया तथा उसके पास से चोरी की कुल 06 मोटरसाइकिलें बरामद की गयी हैं। आरोपी रामप्रकाश उर्फ पहाडी पिता पूरन आदिवासी के द्वारा ये मोटरसायकलें नरसिंहपुर और सागर जिले के विभिन्न स्थानों से चोरी की गयी हैं। वाहन चोरी के इस आदतन अपराधी रामप्रकाश उर्फ पहाडी पिता पूरन आदिवासी को आज दिनांक 19 फरवरी 2022 को न्यायालय मे पेश किया गया है। पुलिस थाना गौरझामर की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी के नेतृत्व में सउनि जमुना प्रसाद रजक, प्रआर 0 597 उमाकांत मिश्रा, आरक्षक 0 263 मुकेश लोधी, आरक्षक 1748 प्रवेश कुंतल, आरक्षक 1749 गुड्डू शर्मा एवं सैनिक 82 राजू राय की महत्वपूर्ण भुमिका रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.