जिला प्रशासन की मेहनत हुई सफल, शाहजहांपुर में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिला प्रशासन की मेहनत हुई सफल, शाहजहांपुर में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न | New India Times

जनपद शाहजहांपुर की 6 विधानसभा सीटों में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई. जिला अधिकारी उमेश सिंह, पुलिस अधीक्षक एस आनंद सहित जिले के सभी अधिकारियों की निगरानी में जनपद में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. डीएम व एसपी ने एक एक बूथ को चेक किया. नगर विधानसभा सीट से भाजपा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना 8 बार के विधायक हैं और 9 चुनाव मैदान में तो वहीं समाजवादी पार्टी से तनवीर खान चुनाव मैदान में और बसपा से सर्वेश चंद्र मिश्रा एडवोकेट उर्फ़ धनु चुनाव मैदान में व कांग्रेसी महिला प्रत्याशी पूनम पांडेय मैदान में हैं.

मिली जानकारी के अनुसार जनपद की 6 विधानसभा सीटों पर भाजपा व सपा की सीधी टक्कर है. मतदान को लेकर युवाओं बुजुर्गों में उत्साह देखने को मिला. प्रशासन की ओर से हर एक बूथ पर मास्क, सैनिटाइजर व गिलाफ़स की व्यवस्था की गई थी. शाम 5 बजे तक जनपद में 51.45% मतदान हो चुका था।

आपको बताते चलें कि जनपद की 6 विधानसभा सीटों में से पिछले चुनाव में सिर्फ एक सीट पर ही सपा अपना परचम लहराने में सफल हुई थी बाकी 5 सीटों पर भाजपा का कब्जा था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.