त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री हर्ष यादव का हर सप्ताह के शुक्रवार के दिन लगने वाले जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें देवरी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 15 मामले विधायक के समक्ष आए जिसमें से तीन आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जुड़वाने के, दो आवेदन मुख्यमंत्री सहायता हेतु इलाज संबंधित एवं एक आवेदन भूअभिलेख सुधार हेतु.सीसी रोड निर्माण हेतु आवेदन, राशन पर्ची संबंधित आवेदन एवं अन्य विभागों के आवेदन विधायक के समक्ष आए जिनको संबंधित विभागों को सात दिन में निराकरण करने के निर्देश दिए गए. जनता दरबार दौरान क्षेत्र के आए ग्रामीणों में आर्थिक स्थिति से जूझ रहे लोगों को एवं बीमारी से पीड़ित लोगों को इलाज हेतु विधायक निधि से आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए गए एवं जनता दरबार दौरान विधायक हर्षयादव ने कहा जनता दरबार लगाने का मेरा प्रमुख उद्देश्यहै कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की हर एक समस्याओं का समाधान करना है एवं क्षेत्र की जनता का मैं प्रतिनिधि होने के नाते उनकी हर एक समस्या के निराकरण करने के लिए प्रतिबद्ध हूं मैं देवरी क्षेत्र की जनता के लिए उनका विधायक बनकर काम नहीं करता मैं उनका सेवक बनकर कार्य करना ही अपना धर्म एवं कर्तव्य समझता हूं. इस दौरान जनता दरबार में विजय गुरु अनिल मिश्रा सुधीर श्रीवास्तव संदीप सोनी साबिर खान राकेश चौरसिया अंशुल शुक्ला रंजन बजाज आदि लोग उपस्थित रहे.
