कृष्णा लाइफ केयर हॉस्पिटल में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कृष्णा लाइफ केयर हॉस्पिटल में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | New India Times

कृष्णा लाइफ केयर हॉस्पिटल एवं अपना कमर्शियल कोऑपरेटिव सोसायटी के संयुक्त तत्वधान में आज 6 फ़रवरी 2022 को एक विशाल शिविर का आयोजन कृष्णा लाइफ केयर हॉस्पिटल बुरहानपुर में किया गया।

कृष्णा लाइफ केयर हॉस्पिटल में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | New India Times

इस शिविर में डॉ. अतुल राय (ह्रदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. रंजीत सिंह परिहार हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. अभय जोशी किडनी विकार विशेषज्ञ, डॉ. नीरज चौधरी (मूत्र रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. अतुल भारंबे (कैंसर सर्जन) ने अपनी निःशुल्क सेवाएं दीं। इस शिविर में 245 मरीजों की जांच की गई, जिसमें जरूरत पड़ने पर सभी मरीजों की जरूरी जांचें सीबीसी की जांच, थायराइड की जांच, hba1c की जांच एवं एक्स-रे, ईसीजी वगैरा मात्र ₹50 रजिस्ट्रेशन शुल्क में कराया गया जिससे क्षेत्र के सभी लोगों को बहुत लाभ हुआ। विशेष तौर पर इस शिविर में कई ऐसे मरीज सामने आए जिनकी शुगर बहुत हाई लेवल थी लेकिन उनको उस बारे में जानकारी नहीं थी. शिविर का संचालन सुजय चौकसे एवं टीम द्वारा किया गया।

By nit