स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में कार्यरत सफाई मित्रों एवं अधिकारियों का ब्रह्माकुमारीज संस्था लश्कर ग्वालियर द्वारा किया गया सम्मान | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में कार्यरत सफाई मित्रों एवं अधिकारियों का ब्रह्माकुमारीज संस्था लश्कर ग्वालियर द्वारा किया गया सम्मान | New India Times

आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र पुराना हाईकोर्ट लेन खूबी की बजरिया स्थित सेंटर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर निगम ग्वालियर के वार्ड- 36, वार्ड- 44 एवं वार्ड- 57 के कुछ सफाई मित्रों एवं नवनियुक्त ब्रांड एम्बेसडर तथा वार्ड हेल्थ ऑफिसरों का सम्मान किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रह्माकुमारीज संस्थान लश्कर की मुख्य संचालिका एवं स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर ब्रह्माकुमारी आदर्श दीदी, ब्रांड एम्बेसडर धर्मेन्द्र चतुर्वेदी (एड्बोकेट), ब्रांड एम्बेसडर श्रीमती राम बाई पाल, ब्रांड एम्बेसडर डॉ. गुरचरण सिंह, ब्रांड एम्बेसडर महेंद्र प्रताप शिवहरे, ब्रांड एम्बेसडर ओम प्रकाश चौहान, ब्रांड एम्बेसडर कमलजीत सिंह चहल, ब्रांड एम्बेसडर राहुल शाक्य, ब्रांड एम्बेसडर रिजवान खान, ब्रांड एम्बेसडर सुनील सिंघल, ब्रांड एम्बेसडर प्रहलाद भाई, ब्रांड एम्बेसडर अवधेश कौरव, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एवं वार्ड मोनीटर अजय सिंह ठाकुर, बार्ड हेल्थ ऑफिसर दीपक खरे, वार्ड हेल्थ ऑफिसर लोकेन्द्र चिन्डालिया सहित 30 सफाई मित्र भी शामिल रहे जिनका स्वागत सम्मान किया गया साथ ही संस्थान के सेवाधारी विजेंद्र, शिवांश, हर्षित, रमन, संजय, जय किशन आदि भी मौजूद रहे.

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में कार्यरत सफाई मित्रों एवं अधिकारियों का ब्रह्माकुमारीज संस्था लश्कर ग्वालियर द्वारा किया गया सम्मान | New India Times

तत्पश्चात क्राईसिस कमेटी मेंबर एवं नवीन ब्रांड एंबेसडर की मीटिंग हुई तथा ग्वालियर के गौरव दिवस को मानाने हेतु आयुक्त नगर निगम के संकल्प अनुसार आज के कार्यक्रम में सर्व सम्मति से सभी ने हस्ताक्षर कर 25 दिसंबर को माननीय पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल विहारी बाजपाई जी के जन्मदिन को ग्वालियर गौरव दिवस के रूप में मनाने का अनुमोदन किया. अंत में स्वर कोकिला सुश्री लता मंगेशकर जी को उनके देहावसान पर दो मिनिट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम के अंत में सभी को संस्थान की ओर से उपस्थित सफाई मित्रो को कम्बल भेंट कर तथा पदाधिकारियों को चित्र भेंट कर एवं दुपट्टा ओढाकर सम्मानित किया गया एवं नाश्ते के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ.
कार्यक्रम में पधारे सभी आगंतुकों का ब्रह्माकुमार पवन भाई ने आभार प्रकट किया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article