भोपाल के लाल परेड मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल कर समारोह को दिया गया अंतिम रूप | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के लाल परेड मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल कर समारोह को दिया गया अंतिम रूप | New India Times

गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह 26 जनवरी को पूरी गरिमा और हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। सोमवार को लाल परेड मैदान, भोपाल में फुल ड्रेस रिहर्सल कर समारोह को अंतिम रूप दिया गया।
उल्लेखनीय है कि लाल परेड ग्राउंड पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व का आयोजन किया जायेगा।

भोपाल के लाल परेड मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल कर समारोह को दिया गया अंतिम रूप | New India Times

गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान प्रारंभिक तैयारियों से लेकर अंतिम चरणों तक होने वाली सम्पूर्ण कार्यक्रमों की रूपरेखा देखी गई। परेड में पुलिस और विशेष सशत्र बल की 10 कंपनियों के अलावा एनसीसी के 2 दल, डाग स्काड और पुलिस बैड की टुकड़ियां शामिल हुई। रिहर्सल में ग्रुप द्वारा मार्च पास्ट किया गया। समारोह में भील लोक संस्कृति के कलाकारों द्वारा आकर्षक भगोरिया लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। समारोह में आत्म निर्भर मध्यप्रदेश की थीम पर आधारित 18 विभागों की झाकियां भी रहेंगी।

इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री विनोद कुमार, स्पेशल डीजीपी श्री मिलिंद कानस्कर, कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया, पुलिस कमिश्नर श्री मकरंद देऊस्कर सहित वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.