रुपाली शुक्ला बनीं नई महिला संस्था 'जेसीआई लखीमपुर संकल्प' की संस्थापक अध्यक्ष | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

रुपाली शुक्ला बनीं नई महिला संस्था 'जेसीआई लखीमपुर संकल्प' की संस्थापक अध्यक्ष | New India Times

लखीमपुर में व्यक्तित्व विकास संगठन के क्षेत्र को वृहद स्वरूप प्रदान करने के लिए रुपाली शुक्ला के नेतृत्व में एक और नाम जुड़ गया- “जेसीआई लखीमपुर संकल्प”आपको बताते चलें कि नगर लखीमपुर में पिछले कई वर्षों से जेसीआई लखीमपुर के नाम से एक संस्था चल रही है जिसमें सामाजिक सेवा कार्यों के साथ समाज को व्यक्तित्व विकास के लिए प्रशिक्षण से लाभान्वित किया जाता रहा है। इसी क्रम में जेसीआई लखीमपुर के एक समारोह में महिलाओं के सशक्तिकरण और व्यक्तित्व विकास हेतु महिला संस्था “जेसीआई लखीमपुर संकल्प” का उदय हुआ। जिसकी घोषणा जेसीआई के मण्डल अध्यक्ष हिमान्शु अग्रवाल ने की. जेसीआई लखीमपुर संकल्प की फाउंडर प्रेसीडेंट रुपाली शुक्ला और फाउंडर सेक्रेटरी बबिता बरनवाल बनीं। जेसीआई मंडल 3 के उपाध्यक्ष उमंग राजवंशी ने बताया कि रुपाली शुक्ला जेसीआई लखीमपुर की जेसीरेट विंग 2021 की अंतिम चेयरपर्सन रहीं तथा उनकी उपलब्धियों में वो राष्ट्रीय स्तर एवं मण्डल स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शन से अवार्ड पा चुकी हैं और वर्तमान सत्र 2022 में मंडल 3 की प्रथम महिला अध्यक्ष होने का खिताब भी रुपाली शुक्ला के नाम हो गया। रुपाली शुक्ला ने बताया कि महिलाओं के लिए लेडी लॉम बनाने की योजना पर वो पिछले 3 माह से तैयारी कर रहीं थीं, जिसमें मार्गदर्शन एवं पूर्ण सहयोग, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशाल सेठ और मण्डल प्रशिक्षक लेखनी सेठ का रहा।अध्यक्ष रुपाली शुक्ला ने बताया जेसीआई लखीमपुर संकल्प को बनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और 18 वर्ष से ऊपर की लड़कियों का ‘व्यक्तित्व विकास’ करना है।चूँकि यह सिर्फ महिला संस्था है इसलिए इसमें महिलाएं और लड़कियाँ निर्भीकता से समाज में स्वयं को मजबूत बनाने पर कार्य करेंगी।नए लेडी लॉम खुलने से जेसीआई के सदस्यों ने रुपाली शुक्ला और उनकी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। विशाल सेठ, आर्येन्द्र पाल सिंह, लेखनी सेठ, देवेश गुप्ता, अनुज शुक्ला, बबिता, शिप्रा, रानी, साँची, वर्षा, रूपम, उमा सिंह, शशी रस्तोगी, किरन वर्मा, प्रिया, आद्या तिवारी, कंचन सिंह इत्यादि ने नए लेडी लॉम खुलने की बधाई दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article