अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, उज्जैन/भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के उज्जैन में चाइना डोर के क्रय विक्रय करने पर लगाए गए प्रतिबंधात्मक आदेश की अवहेलना करने के कारण तीन व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। जिन व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है उनमें विजय पिता सुरेंद्र भावसार, अब्दुल जब्बार पिता अब्दुल वहाब तथा रितेश पिता दिलीप जाधव शामिल हैं। आप को बता दें कि शनिवार को महिदपुर के नारायणा ग्राम निवासी छात्रा नेहा आंजना के गले में मांझा उलझने कारण मौके पर ही मौत हो गई थी। इसके बाद प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के समस्त ज़िला प्रशासन को बाजार में बिक रहे खतरनाक मांझे की जांच कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। तब उज्जैन पुलिस और प्रशासन की टीम ने मिलकर प्रतिबंधात्मक चायना डोर के क्रय विक्रय एवं भण्डारण के अपराध के दोषियों पर कुठाराघात की कार्यवाही को अंजाम दिया है।
