अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

एक आवाज हम सब की सेवा समिति द्वारा लीडरशिप हम करेंगे मुहिम को लेकर भोपाल के पुतली घर में एक अहम बैठक हुई। जिस में कौम एवं समाज की मजबूती को लेकर सरकारी की योजनाओं का लाभ दिलाना, समाज को जागरूक करना इस के इलावा समाज के लोगों को मान सम्मान देना एवं दिलाना साथ ही साथ समाज के लोगों को संगठन से जोड़ना जैसे अहम विषय पर चर्चा हुई। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष निसार खान ने कौम और समाज की फिक्र करते हुऐ कहा कि एक मंच एक प्लेटफार्म एक झंडे के साथ-साथ हमें चलना होगा तब जाकर हम अपनी कौम और समाज के लोगों को मजबूत कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को जागरूक करना ही हमारा मुख्य उद्देश है।उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है संपूर्ण मध्य प्रदेश के हर जिले में अध्यक्ष नियुक्त किया जाना है ताकि समाज को जागरूक और मजबूत करने के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अहम भूमिका निभा सकें।
इस बैठक में प्रदेश भर से आए सभी साथियों को कोरोना योद्धा प्रशंसा पत्र से सम्मानित भी किया गया।
इस बैठक में शामिल हुए साथियों ने अपनी अपनी बात रखी. शुजालपुर से आए साथी समाजसेवी सैफुद्दीन अपनी बात को रखते हुए कहा कि कौम और समाज को मजबूत करना एवं अब लीडरशिप करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। धार जिला धमतरी से आए समाजसेवी इमरान साहब ने अपनी बात को रखते हुए कहा कि आप सभी को एक होना होगा समाज को एक मजबूती के साथ एक दूसरे के साथ खड़ा होना होगा। लीडरशिप अब हमें और आपको करनी होगी। जिला विदिशा गंज बासौदा से आए आम आदमी पार्टी से एवं समाजसेवी अब्दुल अजीम साहब ने अपनी बात को रखते हुए कहा कि आज कौम और समाज को एक मंच पर आना होगा और एक दूसरे का साथ देना होगा संगठन से जुड़ना होगा तभी हमारा समाज मजबूत होगा. इस बैठक में शामिल हुए वरिष्ठ भोपाल के मुस्लिम त्यौहार कमेटी के अध्यक्ष हाजी अनवर अली साहब ने कहा जनाब निसार खान साहब आप कौम की फिक्र को लेकर पूरे प्रदेश में काम कर रहे हैं यह हमारे लिए बड़ी खुशी की बात है, हम आपके इस मकसद में आपका पूरा साथ देने को तैयार हैं और सभी से अपील करते हैं कि इस मुहिम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। छतरपुर जिला से आए नायब शहर काजी हाफिज साबिर समाजसेवी साहेब खान, टीकमगढ़ से आए समाजसेवी हाफिज शोएब खान, ललितपुर से आए पत्रकार हुमन राइट्स रियाज मंसूरी साहब, भोपाल आए समाजसेवी पत्रकार ओवेश रहमानी साहब, कांग्रेस नेता एवं पत्रकार फैजान साहब, नूरुद्दीन साहब, डॉक्टर हाफिज निजाम साहब, सलमान हाफिज साहब, पत्रकार सैयद इसरार अली साहब, इमरान खान, आरएस ईशान, तमीम अंसारी आदि सभी साथियों ने सभी से अपील की अब लीडरशिप हम करेंगे की मुहिम से अधिक से अधिक लोग जुड़ें, अपनी कौम और समाज और देश को मजबूत करें. सभी ने कहा टाइगर ऑफ मध्य प्रदेश एवं समिति अध्यक्ष निसार खान के साथ हम पूरी ताकत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े हुए हैं और आने वाले समय में लीडरशिप हम करेंगे को लेकर एक बहुत बड़ा आगाज होगा.
