क्रेडिट कार्ड का ओटीपी लेकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले साइबर ठगों को खाता उपलब्ध कराने वाले साइबर ठग को साइबर क्राइम जिला भोपाल द्वारा झारखंड से किया गया गिरफ्तार | New India Times

जमशेद आलम, भोपाल (मप्र), NIT:

क्रेडिट कार्ड का ओटीपी लेकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले साइबर ठगों को खाता उपलब्ध कराने वाले साइबर ठग को साइबर क्राइम जिला भोपाल द्वारा झारखंड से किया गया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस उपायुक्त अपराध भोपाल श्री अमित कुमार एवं सहायक पुलिस आयुक्त सायबर के मार्गदर्शन में सायबर क्राइम ब्रांच जिला भोपाल की टीम द्वारा क्रेडिट कार्ड का ओटीपी लेकर लोगों से धोकाधड़ी करने वाले साइबर ठग को साइबर क्राइम भोपाल द्वारा झारखंड से गिरफ्तार किया गया है।

सायबर क्राइम जिला भोपाल में आवेदक के द्वारा शिकायत की गई कि फरियादी के स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड से दिनांक 25.01.2020 को समय 5.00 बजे अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने ओटीपी पुछकर फरियादी के खाते से दो बार मे 30,400/- रु की धोकाधड़ी कर ली।

प्राप्त आवेदन की जांच की गई एवं बैंक से प्राप्त जानकारी के आधार पर बैंक खातों व मोबाईल नंबर के उपयोगकर्ताओं के विरुद्ध अपराध क्रमांक- 20/2021 धारा 420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी प्रेम कुमार दास द्वारा अपने दोस्तों से यह बोलकर की उनके खाते में मेरा मानरेगा का पैसा आएगा उनके खाते अपने साथी अजय को उपलब्ध कारवाता था। इन खातों का उपयोग अजय द्वारा फ्रॉड का पैसा मंगवाने के लिये किया जाता था। प्रेम अपने दोस्तों से पैसे निकलवा कर अजय को दे देता था।

सायबर क्राइम जिला भोपाल की टीम द्वारा अपराध कायमी के पश्चात तकनीकि जाँच के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर खाताधारक के खाते में ₹100000 फ्रिज करवाएं गए जो न्यायालय के आदेश से फरियादी को वापस किए जा सकेंगे एवं कुल 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से 01 मोबाईल फोन जप्त किया गया है।

सउनि शेसनाथ सिंह, आर. तेजराम सेन, आर. शिवम वर्मा, आर. राघवेंद्र दाँगी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

आरोपी प्रेम कुमार दास के खिलाफ अपराध क्र 125/21 धारा 420, 406, 34 के मुकदमा दर्ज किया गया है जो 12वीं पास है. वह मानरेगा के पैसे मँगवाने के नाम पर खाते ठगों को उपलब्ध करवाता था.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article