मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

तामिया थाने में ग्राम झाँपिया में विगत दिनों हो रहे धर्मांतरण के खिलाफ ग्रामीण जन एकजुट होकर ग्राम में विरोध किया उसके पश्चात जुन्नारदेव विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर ग्राम झाँपिया पहुंचे जहां पर आदिवासी समाज से बात की एवं समाज पर लगातार हो रहे धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर योजना बनाई एवं तामिया थाने पहुंचे और कार्यवाही की मांग की। इस अवसर पर धर्म जागरण प्रमुख चंद्रशेखर जी, विजय शिवहरे, मन्नू लाल शीलू, मानक लाल दर्शमा, साबू लाल कायदा, बबलू दर्शमा, गुड्डू लाल अटकुम, शिवचरण दर्शमा, शुभान अटकुम, भंगी प्रसाद दर्शमा, ब्रज लाल भोपा, सूरज अटकुम, बालक राम दर्शमा, अजय कायदा,गणेश भोपा,विनय साहू,वतन उपाध्यक्ष ,सूरज चौधरी सहित सौकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए।

Very nice brothers