कलेक्टर एवं एसीपी ने न्यू मार्केट क्षेत्र का भ्रमण कर बिना मास्क घूमने वालों को दी समझाइश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कलेक्टर एवं एसीपी ने न्यू मार्केट क्षेत्र का भ्रमण कर बिना मास्क घूमने वालों को दी समझाइश | New India Times

कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया एवं एसीपी श्री सचिन अतुलकर ने बुधवार की रात्रि 8 बजे के बाद न्यू मार्केट क्षेत्र का भ्रमण कर
बिना मास्क घूमने वालों को समझाइश दी।
कलेक्टर और एसीपी ने सभी दुकान संचालकों को निर्देश दिए कि बिना मास्क लगाए आने वाले लोगों को सामान की बिक्री नहीं करें और दुकानों पर भी मास्क अनिवार्य करें अन्यथा उनके विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई के साथ दुकान सील करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

कलेक्टर एवं एसीपी ने न्यू मार्केट क्षेत्र का भ्रमण कर बिना मास्क घूमने वालों को दी समझाइश | New India Times

कलेक्टर श्री लवानिया ने संचालकों को निर्देश दिए कि दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों को वैक्सीन के दोनों डोज अनिवार्य रूप से लगे हो और इसके साथ सभी लोग मास्क लगाएं। कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया और एसीपी श्री सचिन अतुलकर ने मार्केट क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मास्क नहीं लगाने वाले लोगों को समझाइश दी और मास्क भी वितरित किए। इस दौरान एसडीएम और अन्य अधिकारियों ने मास्क भी वितरित किये और बिना मास्क के घूमने वालो से चालान भी वसूला। इसके साथ पुराने भोपाल क्षेत्र में एडीएम श्री दिलीप यादव, पुलिस बल एसडीएम बैरागढ़ और तहसीलदार ने भी बैरागढ़ में चलानी कार्रवाई की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.