अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर पुलिस, प्रशासन व नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा आज रात्रि कोतवाली थाना क्षेत्र के बाजार में भ्रमण किया गया एवं व्यापारियों को गाइडलाइंस का पालन करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए साथ ही साथ आमजन को कोरोना से बचाव के लिए निरंतर मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के लिए समझाईश दी गई तथा गाइडलाइंस का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों व आमजन के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

संवेदनशील इलाकों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में थाना प्रभारी व स्टॉफ द्वारा पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था बनाई एवं आमजनों से बातचीत कर कोरोना बीमारी व सायबर क्राइम से बचाव के उपाय बताकर जागरूक किया गया।
