भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ऊषा भमोरे का हुआ भव्य स्वागत | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ऊषा भमोरे का हुआ भव्य स्वागत | New India Times

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ऊषा भमोरे का कल भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव में आगमन हुआ। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय पीडब्लूडी विश्राम गृह में जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत कर सम्मान किया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने सभी उपस्तिथ महिलाओं से भाजपा के सिद्धांतों पर चलकर प्रदेश और केंद्र में भाजपा की दोबारा सरकार बनाने को अपना उद्देश्य बताते हुए महिलाओं के हित के लिए बनी भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनायें जैसे उज्जवला योजना, तीन तलाक से छुटकारा, मातृवंदन योजना, मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता योजना, जननी सुरक्षा योजना जैसी योजनाओं का आम लोगो को लाभ दिलाने व प्रचार प्रसार कर तथा पीएम मोदी जी, सीएम शिवराज सिंग चौहान जी के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान महिलाओं के हित मे बनी भाजपा सरकार व योजनाओं से प्रभावित होकर नगर की गायत्री धुर्वे, गीता आम्रवंशी, मुस्कान डेहरिया, लालवती जवारे, सरिता आहके, चाँदनी बेलवंशी, अनिता पवार, राधा चौहान, नंदा ब्रह्मवंशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. सभी नई महिला सदस्यों का जिलाध्यक्ष उषा भमोरे ने स्वागत किया. इस कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल के सभी वरिष्ठजन , पूर्व विधायक नत्थनशाह कवरेती , मंडल अध्यक्ष नवजीत मोनू जैन , वरिष्ठ भाजपा नेत्री रीता सेन , महिलामोर्चा अध्यक्ष भुवनेश्वरी भन्नारे , निर्मला साकल्ले , कल्पना ठाकरे , शोभा विश्वकर्मा , किरण कपूर , लीना चौरसिया , रंजना सलोडे , सरिता मालवीय , शिखा जैन , शांति चौरसिया , लता टाडेकर , सुषमा गुप्ता , जयवंती आम्रवंशी , रेखा उइके , सपना पाल , प्रभा गुप्ता , राधा चौहान , नेहा पाल , रीमा मोगरे और अन्य मंडल पदाधिकारी व भारी संख्या महिला कार्यकर्ता एवं नेतागण उपस्तिथ रहे. कार्यक्रम का संचालन पार्षद सोनिया कुमरे और आभार प्रदर्शन महामंत्री एडवोकेट रंजीता डेहरिया ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.