ट्रेन से युवक का पैर कटा, रेलवे ट्रैक पर युवती का सिर कटा शव बरामद | New India Times

अतीश दीपंकर, भागलपुर/पटना (बिहार), NIT:

ट्रेन से युवक का पैर कटा, रेलवे ट्रैक पर युवती का सिर कटा शव बरामद | New India Times

भागलपुर जिले के कहलगांव रेलवे प्लेटफार्म में मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस से कल शाम एक युवक का पैर कट गया जबकि दूसरी घटना क्रम में भागलपुर अकबरनगर मकनपुर हॉल्ट रेल ट्रैक पर एक युवती का सिर कटा शव बरामद किया गया है.

इस संबंध में पूछे जाने पर मंगलवार की देर शाम कहलगांव आरपीएफ इंस्पेक्टर गिरीश कुमार मिश्र ने बताया कि मालदा इंटरसिटी 3410 एक्सप्रेस में वह युवक चलती ट्रेन में चढ रहा था कि इसी बीच ट्रेन और प्लेटफार्म के गैपिंग के बीच आ गया और ट्रेन से रगड़ा गया जिससे युवक का एक पैर कट गया और एक पैर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को कहलगांव अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया।

अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ विवेकानंद दास से पूछे जाने पर मंगलवार की रात बताया कि, युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया है।

युवक का नाम राजेश कुमार सहनी, उम्र 25 साल लगभग, घर कहलगांव, कागजी टोला, पिता चीमनी लाल सहनी है।

वहीं दूसरी घटना क्रम में भागलपुर अकबरनगर मकनपुर हॉल्ट रेलवे ट्रैक पर लगभग 20 वर्षीय युवती का सिर कटा शव बरामद किया गया है.

By nit

One thought on “ट्रेन से युवक का पैर कटा, रेलवे ट्रैक पर युवती का सिर कटा शव बरामद”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.