पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारी की घोषणा की जिसमें तीन जिला महामंत्री के रूप में सन्नी रिन प्रकाश धाकड़, जयराम गावर को बनाया गया। जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया, आशीष गोस्वामी, विश्वास पांडेय, शांतिलाल पाटीदार, जितेंद्र जाट, विकास मेहरवाल, धर्मेंद्र शर्मा, सौरभ शर्मा, अशोक सोनी, बलवंत मंडलोई, रामेश्वर पाटीदार को नियुक्त किया। जिला मंत्री में प्रमोद मानेकर,जमुना भूरिया, जीवन रघुवंशी, पवन कुशवाह, रंजना कनासे, ओ.पी. पाटीदार, सुनीता सोनी संजय मुकाती, विक्रम पटेल, मुकेश केवल, करण सिंह को बनाया गया. विजय रघुवंशी कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष पायल गोयल, जिला कार्यालय मंत्री मनोज ठाकुर,सह कार्यालय मंत्री विवेक गौड़ नियुक्त। उक्त जानकारी संजय शर्मा ने दी है।
