गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज शनिवार को बस स्टैण्ड़ पर स्थानीय स्टेड़ियम ग्राउण्ड़ दतिया में मुख्य अतिथि के रूप में आयोजित लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में शिरकत की, इस अवसर पर खेल अधिकारी एवं आयोजनकर्ता द्वारा उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने सभी खिलाड़ियों का सर्व प्रथम परिचय प्राप्त किया और उन्हें बहुत बहुत बधाई देते हुए कहा कि हमारे जीवन में खेलों का भी बहुत बड़ा महत्व होता है। ऐसे खेल आपसी भाईचारा एवं शारीरिक रूप से बहुत फायदेमंद होते है। हमंे खेलों को खेल भावना से खेलना चाहिए। इस दौरान गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने मैदान में जाकर कलेक्टर एवं एसपी के साथ क्रिकेट खेल भी खेल कर चौके-छक्के लगाकर खिलाड़ियों का प्रोत्साहन भी बढ़ाया।
कार्यक्रम में आयोजक द्वारा प्रथम विजेता टीम को जीतने पर 31 हजार रूपये की नगद राशि एवं उपविजेता टीम को 21 हजार रूपये की नगद राशि दी जायेगी। यह टूर्नामेंट आज से प्रारंभ होकर 24 दिसबर 2021 तक खेला जायेगा।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौर, खेल अधिकारी श्री अरवन्दि राणा सर्वश्री अभिषेक बबेले, रिंकू दुबे, अक्कू दुबे, कपिल श्रीवास्तव, पंकज शुक्ला, अतुल भूरे चौधरी, मुकेश यादव, जीतू कमरिया, राजू निचरेले, राम मोरवानी, रामजी सेठ, सतीश यादव, बलदेव राज बल्लू, मनमोहन तिवारी, हरीराम यादव, आदि जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।
