नितेश अग्रवाल, भिंड ( मप्र ), NIT;
भिण्ड में हुई अच्छी बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में जहां किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिख रही है वहीं शहर में रह रहे लोगों के घरों में पानी घुस जाने की वजह से रहिवासी परेशान हो गए हैं। भिंड शहर के बरुआ नगर, गांधी नगर, वाटर वर्क्स, सीता नगर आदि कई जगहों पर पहली ही बारिश में नगर पालिका की पोल खोल दी है।
बरुआ नगर में लोगों के घरों में पानी भर रहा। बता दें कि पिछले साल की बारिश में भी बरुआ नगर में काफी पानीरभर गया था। जिसकी शिकायत बरुआ नगर के रहवासियों ने नगर पालिका में कई थी लेकिन अप लोगो ने वह कहावत सुनी होगी कि “भैंस के आगे बीन बजाना”, वही हाल भिण्ड की नगर पालिका में है। कुछ लोगों का कहना है कि हमें यह नहीं पता कि यह नगर पालिका है या नरक पालिका?
ऐसे ही बात करे गांधी नगर की तो दो गांधी नगर के मुख्य मार्ग पर हालत काफी खराब हैं। पिछले वर्ष एस. डी. एम संतोष तिवारी ने नाले की सफाई कर सुविधा के लिये नाली खोली थी जिससे पानी निकल गया लेकिन इस समय गांधी नगर में भी काफी मात्रा में पानी भरा हुआ है।
