अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मधुवंत राव धुर्वे को ज्ञापन सौंप कर भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा ने भ्रष्टाचार के मामले में की आवाज बुलंद | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मधुवंत राव धुर्वे को ज्ञापन सौंप कर भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा ने भ्रष्टाचार के मामले में की आवाज बुलंद | New India Times

भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा द्वारा ब्लॉक इकाई का गठन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष शाहनवाज खान, जिला संरक्षक वसीम खान द्वारा शुभम बॉर्बी को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया. इस अवसर पर भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा द्वारा कार्यक्रम में आए अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। उन्होंने अपने वक्तव्य दिए जिसमें कहा की कट्टा नदी में रेत का अवैध उत्खनन चरम सीमा पर किया जा रहा है जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए। और जुन्नारदेव महाविद्यालय में बायोमेट्रिक थंब इंप्रेशन मशीन लगाया जाए जिससे काॅलेज का स्टाफ निर्धारित समय पर कॉलेज में उपस्थित होकर अध्यापन कार्य करें ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई में कोई अड़चन नहीं आये। देखा गया है कि काॅलेज स्टाफ रोजाना छिंदवाड़ा से अप डाउन करता है जिस कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई पिछड़ रही है।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मधुवंत राव धुर्वे को ज्ञापन सौंप कर भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा ने भ्रष्टाचार के मामले में की आवाज बुलंद | New India Times

कालेज स्टाफ का मुख्यालय में रहने के लिए जिम्मेदार ध्यान दें। इन मुद्दों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मधुवंत राव धुर्वे को ज्ञापन सौंपा गया है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अरुण पंड्या, देवा गजभिए, मोहम्मद उल्ला, आयुष वर्मा, अरशद खान, रोहित कुशवाह, सोहेल, गुड्डू, सागर रगड़े आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.