महिला के साथ अश्लील हरकतें करने वाले मनचले के खिलाफ महिला ने कोतवाली में दी तहरीर, 10 दिन से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं की एफआईआर, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

महिला के साथ अश्लील हरकतें करने वाले मनचले के खिलाफ महिला ने कोतवाली में दी तहरीर, 10 दिन से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं की एफआईआर, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल | New India Times

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के महिला सुरक्षा का दम भरते भरते पांच वर्ष का कार्यकाल बीत गए मगर न्याय थाना स्तरों पर किस तरह मिलता है इसकी जीती जागती मिसाल अकबरपुर कोतवाली में सामने आया है।
एक शादीशुदा महिला ने अकबरपुर कोतवाली में शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगा कर मनचले के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विवाहित पीड़िता जो मोहल्ला नई बस्ती गोहन्ना दोस्तपुर रोड अकबरपुर की है ने बताया कि मोहल्ले का पड़ोसी मो0 कलाम उर्फ तन्‍नु पुत्र मो० उमर मुझे देखकर अश्लील हरकत करता रहता है जिससे तंग आकर पीड़िता अपने ससुराल से इमाम बाग किराए के मकान में रहने लगी। मगर वहां भी आकर इसी तरह परेशान करता रहता है।
पीड़िता ने बताया कि मुझे अपने पास बुलाने के लिए मेरे चार साल के बच्चे को जवरन उठा ले जाता है और मांगने पर प्रार्थनी को अकेला पाकर अशलील हरकते करता रहता है। 26 नवंबर.2021 को समय लगभग 8 बजे रात में जब प्रार्थिनी अपने घर का सामान लेने किराने की दुकान पर जा रहीं थी तो उसी उक्त उक्त व्यक्ति ने पीड़िता के ऊपर हमला करते हुए अश्लील हरकते करने लगा और सून-सान जगह पर जबरदस्ती ले जाने लगा। प्रार्थिनी ने बचाव करने के लिए चिल्लाना चाहा तो मुह दबाकर पटक दिया और बलात्कार करने की कोशिश करने की नियत से प्रार्थिनी का दुपट्टा खींच दिया। प्रार्थिनी के धक्का-मुक्की करने व चिल्लाने पर तमाम लोग व पीड़िता की माँ बचाने पहुंची तो उक्त व्यक्ति ने पीड़िता के गले का मगलसूत्र छीन लिया और गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। उसके बाद तत्काल 112 पुलिस सहायता को सूचना दी गई. कुछ देर बाद पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए महिला को अकबरपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देने की बात कही. पीड़िता द्वारा अकबरपुर कोतवाली में शिकायती पत्र देने के बावजूद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई. पीड़िता ने बताया कि अगर मुझे और मेरे परिवार को कुछ भी होता है तो इसका जिम्मेदार अकबरपुर पुलिस होगी। 27 नवंबर 2021 को रिपोर्ट दर्ज करने प्रार्थनापत्र दिया किन्तु आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.