अंतर्महाविद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में वैभव गुप्ता ने प्राप्त किया रजत पदक | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

अंतर्महाविद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में वैभव गुप्ता ने प्राप्त किया रजत पदक | New India Times

रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के स्टेडियम में आयोजित अंतर्महाविद्यालययीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता की लाइट वेट कैटेगरी में स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र वैभव गुप्ता ने रजत पदक प्राप्त किया। वैभव को रजत पदक प्राप्त करने के लिए एक लंबा सफर तय करना पड़ा जिसमें ने चार बाउट खेला और जीत हासिल की।
वैभव का अंतिम मुकाबला खुसरो कॉलेज के खिलाड़ी मनजीत से हुआ इस मुकाबले का निर्णय तीन रोमांचक राउंड पूरा करने के बाद हो पाया, दोनों खिलाड़ियों ने उच्च कोटि के खेल का प्रदर्शन किया और आखिरी तक यह बता पाना नामुमकिन था कि जीत किसकी होगी। यद्यपि वैभव को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा मगर यह हार जीत जैसी थी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुराग अग्रवाल, महाविद्यालय की प्रबंध समिति के सचिव डॉ अवनीश कुमार मिश्र स्पोर्ट्स अधिकारी डॉ अजीत सिंह चारग, डॉ प्रांजल शाही, एवं डॉ शालीन कुमार सिंह ने वैभव को शुभकामनाएं एवं आशिर्वाद दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.