सार्थक प्लाजा के ऊपरी मंजिल पर मोबाइल टावर की अनुमति को निरस्त करने हेतु समस्त मोहल्ला वासियों ने पूर्व पार्षद पति के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सार्थक प्लाजा के ऊपरी मंजिल पर मोबाइल टावर की अनुमति को निरस्त करने हेतु समस्त मोहल्ला वासियों ने पूर्व पार्षद पति के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

सार्थक प्लाजा के ऊपरी मंजिल पर मोबाइल टावर की अनुमति को निरस्त करने की मांग को लेकर नियामतपुरा वार्ड के पूर्व पार्षद पति अब्दुल रईस फ्रूट वाले के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर बुरहानपुर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समस्त मोहल्ले वासियों ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि वार्ड नंबर 37 न्यामतपुरा एवं वार्ड नंबर 36 डाकवाड़ी के सभी वार्ड निवासी मोहल्ले में लगने वाले मोबाइल टावर का पहले से ही विरोध करते आ रहे हैं इसके उपरांत भी अपर कलेक्टर महोदय जिला बुरहानपुर के द्वारा उक्त मोबाइल टावर लगाने की अनुमति प्रदान की गई। मोबाइल टावर लग जाने हम मोहल्ला निवासी गण को और हमारे मासूम बच्चों पर इसका विपरीत असर पड़ेगा तथा बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से अपंग गूंगे बहरे हो जाएंगे और भविष्य में होने वाले बच्चे भी अपंग लंगड़े पैदा होंगे। मोबाइल टावर से हमारे बच्चों पर इसका विपरीत असर पड़ेगा, जिस की हम घोर आपत्ति लेते हुए और विरोध जताते उक्त दी गई अनुमति को निरस्त करवाना चाहते हैं तथा नगर निगम के अधिकारी अनिल गंगराड़े के द्वारा पूर्व में आश्वासन भी दिया गया था कि आप उक्त सीएम हेल्पलाइन की शिकायत को बंद करवा दे। मैं वहां टावर नहीं लगने दूंगा इसके बावजूद टावर की अनुमति देकर टावर लगाने का कार्य आरंभ है। मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व पार्षद पति अब्दुल रईस फ्रूट वाले ने बताया कि नगर पालिक निगम बुरहानपुर के यंत्री श्री अनिल गंगराड़े ने उनके साथ धोखा किया है। उन्होंने यह कहा था कि टावर लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आप सीएम हेल्पलाइन की शिकायत को विलोपित करा दें, उनके आश्वासन पर शिकायत विलोपित करा दी गई और शिकायत विलोपित कराने का परिणाम यह हुआ कि निगम यंत्री की मिली भगत से टावर की अनुमति प्रदान कर दी गई है और टावर का काम चालू है। टावर का काम चालू होने के कारण मोहल्ला वासियों को लाकर ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर बुरहानपुर से उक्त मोबाइल टावर की अनुमति को निरस्त करने की मांग की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.