ग्वालियर में युवक को मारी गोली, आंख के पास से निकली गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर में युवक को मारी गोली, आंख के पास से निकली गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

ग्वालियर जिले में ओफो की बगिया में शुक्रवार की रात को मामूली विवाद पर हुए झगड़े में युवक को गोली मार दी गई, गोली आंख को छूते हुए निकल गई है। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करा दिया है। झांसी रोड थाना पुलिस ने घायल इस्माइल की रिपोर्ट पर काले खां सहित तीन आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ओफो की बगिया निवासी इस्माइल खान पुत्र अजीज खान का शुक्रवार की रात को पौने बारह बजे के लगभग काले खान, साहिल व सोहेल खान से विवाद हो गया। झगड़े में फरियादी व आरोपित के बीच मारपीट हो गई। विवाद के दाैरान आरोपितों ने कट्टा निकालकर इस्माइल पर फायर ठाेंक दिया। पुलिस ने बताया कि गोली युवक की आंख को छूते हुए निकल गई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हमले में युवक की आंख भी बच गई है। गोली चलाने के बाद आरोपित मौके से भाग निकले जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

झांसी रोड थाना पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के बाद उन्हें पकड़ने के लिए उनके घरों पर दबिश दी लेकिन तीनों आरोपित घरों से गायब मिले। आरोपितों की तलाश में पुलिस पार्टी अलग-अलग स्थानों पर भेजी गई जिसके बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। पुलिस ने बताया कि झगड़े का वास्तविक कारण पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। गाैरतलब है कि ग्वालियर जिले में पिछले कुछ दिनाें में आपराधिक वारदाताें में इजाफा हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article