मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय, शाहजहांपुर में मध्यावधि {मिड टर्म} परीक्षा के संदर्भ में कला संकाय द्वारा एक बैठक कला संकाय प्रभारी डॉ आलोक मिश्रा की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ आदित्य कुमार सिंह, डॉ पूनम, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ शालीन कुमार सिंह, डॉ प्रमोद यादव, डॉ कुमुद, डॉ सुजीत वर्मा, डॉ दुर्ग विजय, डॉ मृदुल पटेल, डॉ संदीप वर्मा, डॉ राजीव कुमार, डाॅ कविता भटनागर, डॉ श्रीकांत मिश्र, डाॅ राम शंकर पांडेय, डाॅ अर्चना गर्ग, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ विनीता राठौर आदि आचार्य गण उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निम्नवत निर्णय लिए गए।
डॉ अनुराग अग्रवाल प्राचार्य ने जानकरी देते हुए बताया कि B.A. प्रथम वर्ष एवं बी.कॉम. प्रथम वर्ष की मिड टर्म परीक्षाएं 6 दिसंबर से प्रारंभ होकर 13 दिसंबर तक संचालित कराई जाएंगी।
बी कॉम प्रथम वर्ष की परीक्षाए प्रातः 11:00 से दिनांक 06, 08, 11, 13 दिसंबर को आयोजित होंगी।
बी ए प्रथम वर्ष की परीक्षाएं अपराहन 12:00 बजे से और अपराहन 2:00 बजे से दो पालियों में आयोजित की जा रही है।
6 दिसंबर को प्रथम पाली में संस्कृत द्वितीय पाली में संगीत, 7 दिसंबर को प्रथम पाली में शिक्षा शास्त्र द्वितीय पाली में गृह विज्ञान, 8 दिसंबर को प्रथम पाली में अर्थशास्त्र द्वितीय पाली में राजनीति शास्त्र, 9 दिसंबर को प्रथम पाली में हिंदी द्वितीय पाली में समाजशास्त्र ,10 दिसंबर को प्रथम पाली में इतिहास एवं द्वितीय पाली में अंग्रेजी तथा 11 दिसंबर को प्रथम पाली में खाद्य पोषण एवं सुरक्षा द्वितीय पाली में चित्रकला विषयों की परीक्षा आयोजित की जा रही है।
B.A. प्रथम वर्ष के समस्त परीक्षार्थी सभी विषयों की असाइनमेंट,संबंधित विषय की परीक्षा तिथि पर ही कक्ष निरीक्षक के पास अनिवार्य रूप से जमा कर दें।
समस्त परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान महाविद्यालय की आई कार्ड(परिचय उत्तर) और फीस स्लिप अनिवार्य रूप से अपने साथ ले आएंगे।
