मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम किसानों ने तहसीलदार सुश्री रेखा देशमुख को ज्ञापन सौंपकर मांग किया है कि किसानों द्वारा कृषि के साथ पशुपालन का भी कार्य किया जा रहा हैं एवं दूध उत्पादक मुख्य कार्य है. इन दिनों किसानों एवं पशुपालकों को एक समस्या का सामना करना पड़ रहा है जिस पर ध्यान देकर शुद्ध दूध ₹6 प्रति पेट के अनुसार दूध उत्पादकों को 20 से ₹25 लीटर पड़ता है जबकि पशु की कीमत जिसमें उन्नत नस्ल की गाय 70 से ₹80000 है, पशुओं को खिलाने वाली खली ₹50 किलो में मिल रही है जो आमदनी से कहीं ज्यादा है जिसके कारण नुकसान से गुजारना पड़ रहा है. रोजगार गारंटी में भी 1 दिन के ₹190 मिलते हैं इस परिस्थिति में पशुओं की सेहत भी नहीं बना पा रही है, पशु पालक किसानों को किसी प्रकार से लाभ नहीं हो पा रहा है. इन बातों को ध्यान में रखते हुए किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष छिंदवाड़ा और पशु पालक गण विधानसभा क्षेत्र जुन्नारदेव सीपतराम यदुवंशी सहित अनेकों ग्रामीण उपस्थित रहकर अपनी मांग रखी और ज्ञापन सौंपा।
