यातायात जागरूकता सफ्ताह रैली का एसपी ने झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

यातायात जागरूकता सफ्ताह रैली का एसपी ने झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ | New India Times

लगातार यातायात टीम द्वारा जनपद वासियो को ट्रैफिक नियमों को लेकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर लगातार सड़कों पर आमजन को जागरूक करते देखा गया है. अगर बात करें माह नवम्बर की तो पूरा नवम्बर माह यातायात नियमों पर फोकस कर लगातार तेजी से बढ रही मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ साथ आमजन को ट्रैफिक नियम के पालन करने व सुरक्षित यात्रा करने का सन्देश जन-जन तक पहुचाने में यातायात शाखा अहम किरदार निभा रही है. इस कड़ी में आज पुलिस लाइन स्थित यातायात शाखा से एसपी सुजात सिंह के निर्देशन में एसपी सिटी कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस की अगुवाई में यातायात सफ्ताह रैली का आगाज कर ट्रैफिक नियमों के प्रति आम लोगों मे जागरूकता व सुरक्षा का मैसेज दिया।

इस यातायात सप्ताह रैली पुलिस लाइन से हॉस्पिटल चौराहा घण्टाघर चौराहा से पीपल तिराहा से डीएम चौराहा होते हुए पानी टँकी होते हुए पुलिस लाइन में समापन किया गया।
इस अवसर पर यातायात प्रभारी अनिल कुमार तिवारी, शशिकांत कौल व इरफान मय हमराही के साथ साथ सैकड़ महिला आरक्षियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article