नदी के गहरे पानी में डूबने से हुई बालिका की मौत | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नदी के गहरे पानी में डूबने से हुई बालिका की मौत | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस थाना अंतर्गत उमराडी के दौडाघाट नदी में सतुलंन बिगड़ कर गिरकर गहरे पानी में डूबने से बालिका की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी ग्राम के सतरलाल इवनाती की 12 वार्षिय पुत्री किरन लगभग कपडे़ धोने दौडाघाट नदी
गई थी लेकिन अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी मे जा गिरी और पानी में डूबते देखकर उसकी बहन ने बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह गहरे पानी में डूब चुकी थी. बालिका ने आसपास के लोगों को चिल्लाकर बुलाया और इसकी सूचना दी.

नदी के गहरे पानी में डूबने से हुई बालिका की मौत | New India Times

ग्रामीणों ने उक्त जानकारी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गहरे पानी से निकाला गया और पंचनामा कार्यवाही की गई. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार उक्त नदी में पत्थर निकालकर गिट्टी क्रेशर वाले ने गहरा गड्ढा बना दिया गया है जिसके कारण यह दुखद घटना हो गई। मामले की जांच जारी है मर्ग कायम कर शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया. पुलिस जांच में जुटी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.