अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के 1250 हॉस्पिटल रेडक्रॉस चौराहे के सामने आज उस वक़्त भगदड़ मच गई जब एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था में पसरी खामियों को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेरने जा रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं नेताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। बताया जा रहा है कि कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुऐ हैं जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज कुंदन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में शिक्षा के निजीकरण, भगवाकरण एवं छात्रों को छात्रवृत्ति न मिलने की जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देश पर बर्बरिया पुलिसिया अत्याचार करवाया गया है इसका जवाब मध्यप्रदेश का छात्र आगामी चुनावों में जरूर देगा, हम पुलिस की लाठी से डरने वाले नहीं हैं।

मध्यप्रदेश NSUI प्रभारी नीतीश गौड़ ने कहा कि अचानक से छात्रों पर लाठी चलाई गई जिसमें मुझ सहित हमारे कई छात्र नेता और कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं, इसके विरोध में हम पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन करेंगे, सरकार कितना भी लाठी भांज ले हम प्रदेश के छात्रों को न्याय दिलाकर रहेंगे।
आगर विधायक विपिन वानखेड़े ने कहा कि पुलिस का बर्बर तरीका जताता है कि सरकार NSUI के आंदोलन से घबराई हुई है जिस प्रकार से पुलिस ने लाठीचार्ज किया है वह तानाशाही का प्रतीक है, 2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हम इसका जवाब लेंगे।

NSUI प्रदेशाध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी ने सरकार को चेताते हुए कहा कि शिवराज सिंह सरकार कान खोलकर सुन ले हम ऐसी लाठियों और मुकदमों से डरने वाले नही हैं सरकार को प्रदेश के छात्रों की रुकी हुई छात्रवृत्ति देनी पड़ेगी अगर जल्द ही सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नही किया तो पुनः प्रदर्शन होगा।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया जिसमें एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्यवक रवि परमार भी घायल हुए हैं उनके बाया हाथ में माइनर फ्रैक्चर हुआ है वह अस्पताल में भर्ती हैं।
प्रदर्शन में NSUI प्रदेशाध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी,प्रभारी नितीश गौड़,विधायक कुणाल चौधरी, विधायक विपिन वानखेड़े,युवक कांग्रेस मीडिया विभागाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी,भोपाल जिलाध्यक्ष आशुतोष चौकसे सहित समस्त NSUI पदाधिकारी और पूरे प्रदेश से आये हजारों छात्र सम्मिलित रहे।
