अतीश दीपंकर, कहलगांव/भागलपुर (बिहार), NIT:

बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव अनुमंडल के पीरपैंती के सेल्स मैनेजर कुन्दन कुमार के बैग में उर्वरक बिक्री का 35 लाख 51 हजार 5 सौ रूपये पीएनबी शाखा पीरपैंती (सुन्दरपुर) में जमा करने हेतु ले जाने के क्रम में लूट की घटना को कुंदन ने पीरपैंति थाना को दिया था।
पुलिस को तकनिकी अनुसंधान और लोगों के बयान से मामला संधिग्ध लगा क्योंकि लूट की राशि बहुत अधिक थी। पुलिस द्वारा घटना के विभिन्न स्थानों के फुटेज देखा गया। इसी बीच सेल्स मैनेजर कुन्दन कुमार एवं सहायक नितेश कुमार ने पुलिस द्वारा पूछे जाने पर पल – पल में बयान बदलते रहा। इफ्को के State Officer आये और भैतिक जॉच में लगभग 40 लाख के गबन की बात प्रकाश में लाये।
इस संबंध में उनके लिखित आवेदन के आधार पर पीरपैंती थाना कांड दिनांक 23.11.2021 . धारा 408 / 409 / 381 / 420 / 120 बी / 34 के तहत मामला दर्ज किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस कांड के अनुसंधान एवं उदभेदन हेतु कहलगांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया । जिसमें राकेश कुमार रंजन, संजय कुमार सत्यार्थी, अशोक सिंह , विक्रम कुमार कन्हैया कुमार शामिल थे। उपरोक्त टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड का उदभेदन किया गया जिसमें सेल्स मेन कुन्दन कुमार एवं उनके एक सहायक नितेश कुमार ने अपना अपराध स्वीकार किया जिसमें इफ्को के पैसा गवन हेतु लुट का षड्यंत्र रचा गया था।
पुलिस द्वारा छापामारी कर 3 मोबाईल, प्रयुक्त राशि, उर्वरक (1-1 के.जी. के 5 पाकेट) से भरा ब्लु रंग का बैग के साथ मोटर साईकिल भी बरामद किया गया साथ ही साथ षड़यंत्र व गवन के अभियुक्त कुन्दन कुमार, पिता ब्रह्मदेव यादव, घर अठनियाँ , थाना पीरपैंती। नितेश कुमार यादव, पिता बिनोद, घर साईचक, थाना ईशीपुर बाराहाट, रवि कुमार पिता प्रमोद तांती, घर सुन्दरपुर, थाना पीरपैंती को विधिवत गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है, कई की तलाश जारी है।
