रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में की गई थी जिसमें अपर कलेक्टर श्री जे.एस.बघेल, एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में श्री मिश्रा के द्वारा निर्देश दिए की टीकाकरण के लिए महा अभियान दिनांक 24 नवंबर को चलाया गया जिसमें शत प्रतिशत टीकाकरण हो ऐसे प्रयास किए जाएं कहा था
और कहा था के किसी भी स्थिति में लक्ष्य पूर्ण करने का संकल्प आपको लेना होगा. इसी के चलते न्यू इंडिया टाइम्स जिला ब्यूरो चीफ रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी ने भी टीकाकरण महा अभियान में भाग लेकर दुसरा डोल (टीका) मेघनगर के वार्ड नंबर 6 शेरानी पुरे में लगवाया साथ ही नगर वासियों को टीका लगवाने के लिए पहुंचाया गया जिसमें सलमान शेरानी, बिलाल दुर्वेश, फिरदोश शेरानी आदि ने भी टीका लगवाया.

मेघनगर एसडीएम श्री अनिल भाना, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर श्री सेलेक्सी वर्मा, सि,ओ,मो, श्री विकास डावर, पटवारी, आदि के मार्गदर्शन में मेघनगर वार्ड नंबर 6 में लगे वैक्सीन सेंटर पर टीकाकरण महा अभियान में सिस्टर संतोष परिहार, निर्मला वसुनिया, जोसेफ मावी, आशा राठौड़, सायरा बानो, संगीता डामोर किरण बाला रक्षा डामोर आदि सेवाएं दे रहे हैं,

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने कहा इस माह में शादी विवाह एवं आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए इस समय हमें शत प्रतिशत टीकाकरण करवाना अनिवार्य है। वैक्सीनेशन के लिए जो टीम गठित हैं उसकी सतत मानिटरिंग एवं उनके साथ लक्ष्यपूर्ण करने में अपना सर्वोच्य देवे। यदि लक्ष्य पूर्ण नहीं होता है तो कार्यवाही के लिए भी हमें बाध्य होना पडेगा। जिले के सभी ग्रामों एव शहर के सभी वार्डो में शत प्रतिशत टीकाकरण अनिवार्य रूप से करवा कर लक्ष्य लेकर काम सभी जिला अधिकारी करेंगे। आप अपने सहयोग के लिए स्थानीय रूप से एवं नियमित रूप से ग्रामों का भ्रमण कर शत प्रतिशत टीकाकरण करवाएंगे।
पलायन पर जो गए थे, वे भी गांव में आ चुके होंगे, प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को टीकाकरण का कैंप लगाएं एवं यदि सम्भव हो तो प्रतिदिन टीकाकरण के लिए अपनी टीम को भेजे। शासन की मंशा है कि कोरोना-19 के संक्रमण को रोकने का सुरक्षा कवच टीकाकरण के दोनो डोज अनिवार्य है। इसे फोकस करें।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा वृहद स्तर पर सेकण्ड डोज कवरेज हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी मध्यप्रदेश शासन के नेतृत्व में टीकाकरण महाअभियान प्रारम्भ किया गया है।
