हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

हिन्दू महासभा ज़िला ग्वालियर ने आज झाँसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर नमन व गुरु नानक देव जी का 552 वॉ प्रकाशोत्सव एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर सैकड़ों हिन्दू महासभाईओ एवं महाराष्ट्र हिन्दू महासभा की सुशीला पवार सहित राष्ट्र भक्तों ने नमन किया।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगना लक्ष्मीबाई के साथ ग्वालियर में 750 से अधिक साधू संतों का बलिदान हुआ। प्रदेश सरकार को उनकी स्मृति में शहीद स्तंभ का निर्माण करना चाहिए जिससे युवाओं को राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत होगी। हिन्दू महासभा लम्बे समय से कांग्रेस की सरकार से मांग करती रही है लेकिन अब भाजपा की सरकार भी उदासीन है. हिन्दू महासभा के ज़िला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने कहा कि मुग़ल शासकों ने सिख, हिन्दू गुरुओं को बहुत ही यातनाएं दिया। गुरु नानक देव जी ने सभी की भलाई के लिए उपदेश देते हुए धर्म का प्रचार किया।
