मोदी जी के आने से पहले शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव/बुंदेलखंड इंसाफ सेना के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र भदौरिया को पुलिस प्रशासन ने घर में किया नजरबंद | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

मोदी जी के आने से पहले शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव/बुंदेलखंड इंसाफ सेना के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र भदौरिया को पुलिस प्रशासन ने घर में किया नजरबंद | New India Times

आज मोदी जी के आने से पहले शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव/बुंदेलखंड इंसाफ सेना के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र भदौरिया को पुलिस प्रशासन ने घर में नजरबंद कर दिया। जिसको लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि मोदी जी की गलत नीतियों का विरोध और प्रथक बुंदेलखंड की बात ना रख पाएं इसलिए उन्हें नज़रबंद किया गया है।
शहर अध्यक्ष अरविन्द वशिष्ठ ने इस बात की घोर निंदा करते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान की भाजपा सरकार खुले आम धज्जियां उड़ा रही है वह भी पुलिस प्रशासन की दम पर। अब अपने ही देश में अपनी बात रखने का हक नहीं रह गया है इस देश के नागरिक को।
जितेन्द्र भदौरिया ने कहा कि मैं इस देश का सच्चा सिपाही हूँ इसलिए देश और देश की जनता के हितों की बात रखने से कभी पीछे नहीं हटेंगे, एक बुंदेलखंडी होने के नाते हमारा हक है पृथक बून्देलखण्ड राज्य बनवाने की बात करना जबकि इससे पहले भाजपा की नेता झाँसी की पूर्व सांसद उमा भारती जी ने 3 साल के अंदर मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद वादा किया था बुंदेलखंड राज्य बनवाने का लेकिन भाजपा की कथनी करनी में हमेशा अंतर रहा है. वहीं बताते चलें कि वह किसान बचाओ आन्दोलन में भी 04 दिन नज़र बन्द किए गए थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.