संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

बटालियन एनसीसी ग्वालियर के द्वारा संचालित रॉक क्लाईमिंग प्रशिक्षण शिविर एनसीसी अकादमी कम्पू में निर्विराह रूप से कैम्प कमाण्डेंट कर्नल अरिंदम मजुमदार के नेतृत्व में चल रहा है आज शिविर में कैडिटों को सुबह 06 बजे से 13 बजे तक ग्वालियर दुर्ग पर सुबह रॉक क्लाईमिंग का प्रशिक्षण एक्सपर्ट श्री गुरूमोहन सिंह व उनकी टीम ने महाराष्ट्रा, केरल,कर्नाटका एवम गोवा, आन्ध्र प्रदेश और तिलंगाना के एनसीसी कैडिटों को ग्वालियर के ऐतिहासिक राजा मान सिंह दुर्ग की चट्टानों पर रॉक क्लाईमिंग का प्रशिक्षण दिया गया उक्त प्रशिरक्षण में कैडिटों ने बड़े ही उत्साह के साथ में बढचढ कर भाग लिया इस शिविर में देश की 08 एनसीसी डॉरेक्ट्रेट के 241 चुनिन्दा एनसीसी कैडिट भाग ले रहे है जिनको बारी बारी से रॉक क्लाईमिंग का प्रशिक्षण दिया जावेगा बाद में सभी का अंतर स्तरीय डॉरेक्ट्रेट कम्पटीशन करवाया जावेगा यह शिविर 17 नवम्बर से 28 नवम्बर तक चलेगा इस दौरान कैडिटों के सर्वांगीण विकास के लिये कई प्रकार के कम्पटीशनों व खेलकूदों का आयोजन कराया जार रहा है। कैम्प कमाण्डेंट कर्नल अरिंदम मजुमदार ने इस अवसर पर भाग लेरहे कैडिटों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रॉक क्लाईमिंग का यह प्रशिक्षण एकता और अनुशासन में रहते हुए प्रशिक्षको के बताये अनुसार प्राप्त करें और मै आशा करता हूं कि भविष्य में यह प्रशिक्षण आपके रोजगार हेतु काम आवेगा डिप्टी कैम्प कमाण्डेंट ले कर्नल आकाश शर्मा आदि उपस्थित थे।
