सोशल मीडिया के माध्यम से हुई लालबाग की फिज़ा ख़राब, पुलिस अधीक्षक की सूझबूझ ने लालबाग को झुलसने से बचा लिया | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सोशल मीडिया के माध्यम से हुई लालबाग की फिज़ा ख़राब, पुलिस अधीक्षक की सूझबूझ ने लालबाग को झुलसने से बचा लिया | New India Times

सोशल मीडिया के माध्यम से उपनगर लाल बाग क्षेत्र की फिज़ा ख़राब करने के के प्रयासों के दरमियान पुलिस प्रशासन और उसके मुखिया पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार अरोड़ा की मुस्तैदी ने लालबाग को बड़ी घटना होने से बचा लिया। घटना की जानकारी देते हुए एडवोकेट अब्दुल वाहिद और अब्दुल हफीज मंसूरी ने बताया कि सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से एक आपत्ति जनक स्टेटस पोस्ट किया गया था, जिसके कारण एक समुदाय के लोगों ने उसकी शिकायत लालबाग पुलिस को की थी। पुलिस में की गई शिकायत की भनक लगते ही स्टेटस पर आपत्ति जनक पोस्ट डालने वाला व्यक्ति/ आरोपी फरार हो गया। दूसरे दिन एक और व्यक्ति ने इसी भड़काऊ पोस्ट को दोबारा डाल दिया, जिसकी रिपोर्ट भी एक समुदाय के व्यक्तियों द्वारा थाने में की गई।

सोशल मीडिया के माध्यम से हुई लालबाग की फिज़ा ख़राब, पुलिस अधीक्षक की सूझबूझ ने लालबाग को झुलसने से बचा लिया | New India Times

दूसरी बार आपत्तिजनक पोस्ट डालने के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई, लेकिन बुरहानपुर पुलिस के कप्तान और पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा की सूझबूझ, कुशल रणनीति के कारण और पुलिस प्रशासन की बर वक्त कार्रवाई के कारण लालबाग में होने वाली बड़ी दुर्घटना से बचा लिया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक की ख़बर आग की तरह दूर दूर तक फैलने से रिश्तेदारों में भी बहुत बेचैनी रही। एक दूसरे की खैर खैरियत पता करने के साथ सुबह तक यह सिलसिला जारी रहा, लेकिन पुलिस अधीक्षक के कमान संभालने और कुशल रणनीति के कारण के कारण कोई हादसा नहीं हो पाया और असामाजिक तत्वों की योजना असफल हो गई। पुलिस अधीक्षक ने लालबाग पहुंच कर अफवाहों पर ध्यान ना देना और शांति व्यवस्था बनाने की अपील की लाल बाग में सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट डालने और अफवाह फैला कर वातावरण को दूषित करने के प्रयासों के दरमियान बुरहानपुर के पुलिस कप्तान राहुल कुमार लोढ़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्यवाही करने की बात कही है और यह भी कहा है कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के मकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा कि हर थाने में ऐसे असामाजिक तत्वों की सूची तैयार की जा रही है। पुलिस प्रशासन के मुखिया ने लाल बाग के क्षेत्र का दौरा करके दोनों संप्रदायों से के लोगों से विस्तृत बातचीत की उन्हें संबोधित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया और अफवाहों पर ध्यान ना दे कर शांति व्यवस्था स्थापित करने की अपील की। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने जनता के मध्य अपने संबोधन में घोषणा की गई जिन लोगों के द्वारा अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे व्यक्तियों को नामजद गुंडा सूची में शामिल करके पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्टेटस पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले दोनों आरोपियों पर मुकदमा कायम करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने वातावरण को दूषित करने के आरोप में 25 से 30 अज्ञात व्यक्तियों पर भी प्रकरण दर्ज किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.