अखिल भारतीय रॉक क्लाइम्बिंग ट्रेनिंग कैंप का हुआ शुभारंभ, लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह, एवीएसएम, वीएसएम, महानिदेशक एनसीसी, भारत सरकार नई दिल्ली ने किया निरिक्षण | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

अखिल भारतीय रॉक क्लाइम्बिंग ट्रेनिंग कैंप का हुआ शुभारंभ, लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह, एवीएसएम, वीएसएम, महानिदेशक एनसीसी, भारत सरकार नई दिल्ली ने किया निरिक्षण | New India Times

15 एमपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में बुधवार को ग्वालियर में अखिल भारतीय रॉक क्लाइम्बिंग ट्रेनिंग कैंप का शुभारंभ हुआ। यह 17-28 नवंबर 2021 से 12 दिनों की अवधि के लिए आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले 7 दिन तक कैडेटो को क्वारनटीन में रखा गया। शिविर में भाग लेने से पहले लगभग 90% लोगों ने कोरोना की दोहरी खुराक का टीकाकरण किया था। शिविर में चुनिन्दा कैडेट 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 8 निदेशालयों से आए हैं। इसमें ग्वालियर के 15 कैडेट भी भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्घाटन लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह, एवीएसएम, वीएसएम, महानिदेशक एनसीसी द्वारा किया गया। किसी प्रमुख प्रशिक्षण गतिविधि में महानिदेशक, एनसीसी का यह पहला दौरा है। उन्हें कैम्प कमान्डेंट कर्नल अरिंदम मजूमदार, कमान अधिकारी 15 एमपी बटालियन एनसीसी ने कैम्प की जानकारी दी। इसके बाद महानिदेशक ने कैडेटो द्वारा रॉक क्लाइंबिंग का प्रदर्शन देखा । महानिदेशक ने रॉक क्लाइंबिंग पर उपस्तिथ कैडेटों को संबोधित किया और राष्ट्र निर्माण में एनसीसी के महत्व के सम्बन्ध में कैडेटों को प्रोत्साहित किया । महानिदेशक द्वारा विज़िटर्स बुक में हस्ताक्षर के बाद, कैडेटों के साथ ग्रुप फोटोग्राफ का आयोजन किया। महानिदेशक ने शिविर के आयोजन में बटालियन के प्रयासों की सराहना की और कैडेटों के लिए सार्थक प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया।

महानिदेशक ने कैडेटों को बताया की एनसीसी कई साहसिक गतिविधियों को प्रदान करता है और उनका आयोजन करता है। उन्होंने कैडेटों को अधिक साहसी होने और सभी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। रॉक क्लाइंबिंग कैंप 21 नवम्बर तक चलेगा और उसके बाद कैडेटो को सेंट्रल मोटिवेशन लेक्चर देंगे। पेशेवर और खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। ।

कैडेटों द्वारा 17-21 नवंबर तक रॉक क्लाइंबिंग गतिविधि की जाएगी। इसका समापन अंतर निदेशालय प्रतियोगिता के साथ होगा। 22 से 28 दिनों तक कैडेट मोटिवेशन लेक्चर, पब्लिक स्पीकिंग और डिबेट में हिस्सा लेंगे। उनके पास फायरिंग, क्रोस काउंटी और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं भी होंगी। शिविर में उच्च स्तर का प्रदर्शन करने वाले सभी कैडेटो को शिविर के समापन समारोह में पुरुस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा । शिविर में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल 08 एएनओ और 241 कैडेट भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर डीप्टी कैम्प कमान्डेंट लेफ्टिनेंट कर्नल आकाश शर्मा आदि उपस्तिथ थे ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.