मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव जनपद पंचायत मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया नंबर 4 हाई स्कूल रोड के आसपास के रहवासियों से मिली जानकारी के अनुसार स्वयं से ग्रामवासी नाली की साफ सफाई कर रहे हैं. ग्राम वासियों ने बताया कि कई बार पंचायत को जाकर साफ सफाई करवाने की सूचना दी गई परंतु आज तक जिम्मेदार द्वारा जागरूक होकर सफाई नहीं करवाया गया. नाली में कचरे का अंबार लगा रहता है, महीनों से सफाई नहीं होती जिसके कारण हम स्वयं से ही साफ सफाई करवा रहे हैं. लापरवाह जिम्मेदार छोटी-छोटी बात साफ सफाई का भी ख्याल नहीं रखते जिसके कारण ग्रामवासी परेशान होकर स्वयं से ही साफ सफाई कर रहे हैं. बीमारी के इस दौर में साफ-सफाई का खास महत्व होता है परंतु लापरवाह जिम्मेदार इसके विपरीत ही कर रहे हैं. उच्च अधिकारियों को मामले पर संज्ञान लेते हुए जिम्मेदार ग्राम पंचायत के लोगों को जागरूक करने की जरूरत जिससे कि ग्राम पंचायत में साफ-सफाई हो सके और ग्राम वासियों को साफ सफाई की सुविधा मिल सके।
ग्राम वासियों का कहना है कि हमारे द्वारा सरपंच को साफ सफाई के लिए कहा गया परंतु सरपंच द्वारा ध्यान देकर साफ सफाई नहीं करवाई गई जिसके कारण हम परेशान होकर स्वयं ही साफ सफाई करने लगे।
