बुरहानपुर के विधायक ने हज वेलफेयर सोसायटी बुरहानपुर शाखा को कम्यूटर सैट खरीदी हेतु विधायक निधि से पचास हज़ार की राशि देने का किया ऐलान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के विधायक ने हज वेलफेयर सोसायटी बुरहानपुर शाखा को कम्यूटर सैट खरीदी हेतु विधायक निधि से पचास हज़ार की राशि देने का किया ऐलान | New India Times
फाइल फोटो

ऑल इण्डिया हज वेलफेयर की बुरहानपुर ज़िला यूनिट द्वारा नगर के छात्र-छात्राओं एवं हज सेवकों का सम्मान समारोह संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा के मार्ग दर्शन में एवं शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के मुतवल्ली सैयद तिलत तमजीद (बाबा मियां) की अध्यक्षता में और केंद्रीय हज कमेटी मुंबई के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर एम ए खान के मुख्य आतिथ्य में गत दिवस आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत, उद्योगपति सैयद फरीद सेठ, शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के सैय्यद अनवारुल्लाह बुखारी, सिंधी बस्ती स्थित शाह जहानी ईदगाह के इमाम हाफिज रईस साहब, धार्मिक विद्वान हजरत मौलाना नदीम बैग, सम्मानीय अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित थे, किंतु भोपाल में आवश्यक मीटिंग होने के कारण बुरहानपुर के विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया इस सम्मान समारोह में शरीक नहीं हो सके थे। विधायक बुरहानपुर ने अपनी अनुपस्थिति के लिए आयोजकों से खेद व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई संदेश देते हुए अपनी उपस्थिति का एहसास कराते हुए उन्होंने अपनी विधायक निधि से कम्प्यूटर सैट खरीदने के लिए रुपये 50 हज़ार देने जाने की घोषणा की। मंच संचालन कर्ता श्री इक़बाल अंसारी ने जैसे ही माननीय विधायक की ओर से इस आशय की घोषणा माइक के माध्यम से की, उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से इस घोषणा का स्वागत किया। हज के कामों में सुगमता के लिये घोषित की गई यह राशि जल्द ही ज़िला यूनिट को प्रदान की जासके।इस सहयोग के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकीत ख़ान खंडवा, महासचिव सैय्यद रियाज़ एवम ज़िला इकाई के अध्यक्ष मोहम्मद अली अंसारी सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधायक शेरा भैया का आभार व्यक्त किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article