नितीश जी के नेतृत्व में बिहार तीव्र गति से विकास के पथ पर गतिमान है: कंचन गुप्ता  | New India Times

Edited by Bhairu Singh Rajporohit; 

पटना (बिहार ), NIT; ​नितीश जी के नेतृत्व में बिहार तीव्र गति से विकास के पथ पर गतिमान है: कंचन गुप्ता  | New India Timesजनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती कंचन गुप्ता ने विक्रम प्रकोष्ठ पतूत में अयोजित जनसभा में बोलते हुए कहा की बिहार सरकार महा गठबन्धन के साथ विकास के पथ पर तेज गति से गतिमान है। नितीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व में आम जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जन के दुःख तकलीफों को कम करने के लिए कटिबद्ध रूप से सरकार काम कर रही है।​नितीश जी के नेतृत्व में बिहार तीव्र गति से विकास के पथ पर गतिमान है: कंचन गुप्ता  | New India Timesइस अवसर पर जनता दल (यू) महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव श्रीमती शोभा ,श्रीमती पूनम के साथ श्रीमती माधुरी सिंह पटेल (कामिनी) ने भी आम जन को संबोधित किया और सरकार द्वारा आम जन हितार्थ चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। माधुरी सिंह ने कहा की शराब बंदी के बाद बिहार की महिला शक्ति खुश है और सुकून महसूस कर रही है, यह सब नितीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है ।

सभा में पहुचने पर श्रीमती कंचन गुप्ता, पूनम ,शोभा, माधुरी सिंह सहित सभी का विक्रम प्रकोष्ठ पतूत के लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

By nit