अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गुरूवार को टीलाजमालपुरा थाने के नवीन भवन का लोकार्पण किया। लोकार्पित किये गये टीलाजमालपुरा थाने का नवीन भवन एक करोड़ 73 लाख 18 हजार रूपये की लागत से निर्मित किया गया है। भवन तीन मंजिला है। थाना भवन में थाना प्रभारी कक्ष, डयूटी ऑफिसर कक्ष, एक महिला एवं एक पुरूष लॉकअप, स्टोर रूम, रिकार्ड रूम, रेस्ट रूम, शस्त्रागार, सब इंस्पेक्टर कक्ष, इंटरोगेशन रूम, महिला हेल्पडेस्क, रिपोर्टिंग कक्ष एवं रिसेप्शन कक्ष सहित अन्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं हैं।

लोकार्पण कार्यक्रम में एडीजी श्री अशोक अवस्थी, एडीजी श्री ए. सांई मनोहर, डीआईजी श्री इरशाद वली एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
