केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बुरहानपुर ज़िले में तीन चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित | New India Times

मेहलका इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री बुरहानपुर ज़िले में तीन चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित | New India Times

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी भोपाल के प्रदेश कार्यालय के चुनाव प्रबंधन प्रभारी श्री प्रदीप त्रिपाठी के हस्ताक्षर से जारी कार्यक्रम अनुसार केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया आज 24 अक्टूबर 2021, रविवार को बुरहानपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और बुरहानपुर तथा नेपानगर विधानसभाओं के ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के कार्यक्रम अनुसार वे प्रातः 11:00 बजे इंदौर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा उड़ान भरकर सुबह 12:00 बजे नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के खकनार मंडल अंतर्गत ग्राम दोईफोड़िया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2:00 बजे नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नवरा में पहुंच कर सभा को संबोधित करेंगे। उसके पश्चात शाम 4:00 बजे बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर में आम सभा को संबोधित करने के बाद शाम 5 बजे शाहपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे और इंदौर में रात्रि विश्राम करेंगे।

By nit