'बूथ जीतो चुनाव जीतो' तारापुर विधानसभा में प्रदेश संगठन मंत्री भीखू भाऊ ने दिया मंत्र | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

'बूथ जीतो चुनाव जीतो' तारापुर विधानसभा में प्रदेश संगठन मंत्री भीखू भाऊ ने दिया मंत्र | New India Times

बिहार के मुंगेर जिला के तारापुर विधानसभा में होने वाले चुनाव को लेकर तारापुर के धौनी ग्राम में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा के संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानिया का आगमन हुआ। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट जयराम विप्लव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने धौनी पुल पर अतिथि का स्वागत किया।

स्वागत भाषण करते हुए जयराम विप्लव ने कहा कि, शहीदों की धरती तारापुर में गांधी और पटेल की धरती से आये हमारे अभिभावक भीखू भाई का अभिनंदन है।
इस अवसर पर संबोधन करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि, व्यवसायी वर्ग को 15 साल याद है, जब अपहरण उद्योग ने पलायन पर मजबूर कर दिया था। उन्होंने कहा कि आज भी लूटने वाले कौन है? यह 39 लाख की लूटकांड से पता चलता है लेकिन सुशासन ने 12 घण्टे में बरामद किया।

महामंत्री सुशील चौधरी ने भीखू भाई को संगठन का आधार मजबूत करने वाला कहा।

मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए जी जीत तय है, क्योंकि हम जो वादा करते है वो तय समय मे निभाते हैं।

अंत मे मुख्य अतिथि भीखू भाई ने संगठन मंत्र देते हुए पदाधिकारियों को उत्साह भर दिया। उन्होंने कहा कि जीत के लिए वातावरण बनाना जरूरी है। विचार पक्का होना चाहिए । हमे इतिहास से प्रेरणा लेना चाहिए। पुराने शासन की परिस्थितियों को भी ध्यान में रखना होगा।सड़क, बिजली,पानी जैसी मूलभूत सुविधा का हाल क्या था ? अब क्या है। ऐसा तुलनात्मक रूप से सोचने वाली जनता कोई गलती नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को हर घर संपर्क अभियान के जरिये अधिक वोटिंग का लक्ष्य लेकर हर बूथ के कार्यकर्ताओं को पूरा करना है।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ कुमार ने किया।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष कुमार प्रणय, दिलीप रंजन, मनमोहन चौधरी, धर्मवीर यादव, बिनीत सिंह, बीरकुंवर सिंह, मंगल, शुभम रॉक आदि मौजूद रहे।

By nit