सर्वश्रेष्ठ पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों का किया गया सम्मान, सकारात्मक पत्रकारिता के लिए अंचल के पत्रकारों का हुआ सम्मान | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

सर्वश्रेष्ठ पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों का किया गया सम्मान, सकारात्मक पत्रकारिता के लिए अंचल के पत्रकारों का हुआ सम्मान | New India Times

झाबुआ जिला सहित अंचल में सकारात्मक पत्रकारिता के लिए झाबुआ ज़िले के वरिष्ठ पत्रकार रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, सोहन सिंह परमार और भारतीय प्रेस आयोग के मध्य प्रदेश प्रभारी को सर्वश्रेष्ठ पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार साधना प्लस इंदौर डिवीजन के हेड तथा झाबुआ ब्रेकिंग के प्रधान सम्पादक एम एल परमार ने कहा कि जिले सहीत अंचल में सकारात्मक पत्रकारिता के अनेक अवसर उपलब्ध है जो शासन प्रशासन के कार्यों की समीक्षा करती है।

ऐसी पत्रकारिता जहाँ शासन प्रशासन की योजनाओं से होने वाले लाभ बताती है वही उनकी कमियों को बताने में भी कोई गुरेज नही करती है।

शासन प्रशासन भी ऐसे निर्भीक पत्रकारों के मार्ग दर्शन की आशा रखते है।

इस श्रंखला में झाबुआ जिलें के सक्रिय पत्रकारों का सम्मान किया गया अपने सम्मान से अभिभूत पत्रकारों ने एम एल परमार सहित चयन प्रक्रिया में शामिल सभी वरिष्ठजनों का आभार मानते हुए उन्हें आश्वस्त किया वे इसी तरह जनहित की सकारात्मक पत्रकारिता करते रहेंगे व जनता को शासन प्रशासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के हर सम्भव प्रयास करेंगे वही भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते है करते रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.