राजस्थान की मशहूर शख्सियत हाजी नूर मोहम्मद पठान नहीं रहे, हजारों लोगों की मौजूदगी में उन्हें कब्रिस्तान पठानान में किया गया सुपुर्द ए खाक | New India Times

अशफाक कायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान की मशहूर शख्सियत हाजी नूर मोहम्मद पठान नहीं रहे, हजारों लोगों की मौजूदगी में उन्हें कब्रिस्तान पठानान में किया गया सुपुर्द ए खाक | New India Times

राजस्थान की मशहूर शख्सियत व इस्लामिया स्कूल के प्रिंसिपल रहने के अलावा सरकारी व गैर सरकारी राज्य व राष्ट्रीय स्तर के समारोह के उद्घोषक रहे सीकर शहर निवासी हाजी नूर मोहम्मद पठान ने दुनिया को अलविदा कहा।
तकरीबन 86 साला हाजी नूर मोहम्मद पठान राजस्थान के बेस्ट हज ट्रेनर होने के अलावा 40 साल से अधिक समय तक जिला स्तरीय आयोजित होने वाले सरकारी गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस समारोह का भलीभांति मंच संचालन करते आये हैं।
बेस्ट शिक्षक के तौर पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हाजी पठान अपने जीवन में अनेक तरह के आयाम खड़े किये। वो सालों तक एक दैनिक अखबार में कालम लिखते रहे, वहीं सदियों पुराने डाक टिकट, अखबार, सिक्के व विभिन्न तरह की नायाब वस्तुओं का संकलन उनकी रुचि का खजाना उनके घर मे मोजूद है। उन्होंने अपने घर मे एक कमरे को इन्हीं खास चिजों से सजा रखा था जिनको देखने को दूर दूर से लोग उनके पास आया करते थे। बेस्ट हैंड राइटिंग के धनी होने के कारण सरकारी व गैरी सरकारी आयोजित होने वाले कार्यक्रमों मे दिये जाने वाले सर्टिफिकेट पर उनसे नाम लिखवाया जाना आम प्रचलन रहा है।
मरहूम हाजी नूर मोहम्मद पठान के भरे पुरे परिवार मे पत्नी के अलावा तीन पुत्र व एक पुत्री के अलावा पोता-पोती व दोयता-दोयती मोजूद हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.