शरद पवार के पोते रोहित ने जनता से की चाय पर चर्चा, क्या ठेलाधारकों के विस्थापन का संकट टल सकेगा??? | New India Times

नरेंद्र इंगले, जामनेर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

शरद पवार के पोते रोहित ने जनता से की चाय पर चर्चा, क्या ठेलाधारकों के विस्थापन का संकट टल सकेगा??? | New India Times

कर्जत जामखेड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक तथा NCP युवा नेता रोहित पवार ने आज अपने जलगांव जिला दौरे में जामनेर पहुंचकर पार्टी वर्कर्स से मुलाकात की. भुसावल तिराहे पर नेता संजय गरुड़, वी पी पाटील सर, विलास राजपूत, जितेश पाटील ने पवार का स्वागत किया. सड़क किनारे फुटपाथ पर लगे चाय नाश्ते के ठेले पर पवार ने जलपान किया और आम लोगो और दुकानदारों से उनकी समस्याओं पर बातचीत की जहाँ मीडिया का जमघट लगा और खूब फोटोसेशन हुआ. ठीक वैसे जैसे अभिनेता और नेता को लोकनेता बनाने के लिए किया जाता है . जिन ठेलो पर पवार ने जलपान किया उन पर दिवाली के बाद विस्थापित होने का संकट मंडरा रहा है. जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी ने कुछ महीने पहले अतिक्रमण हटाने के आदेश पारित कर दिए थे जिनको अमल में नहीं लाया गया. आदेश को दिवाली के बाद अमल में लाए जाने की बात महकमे में की जा रही है. विदित हो कि 2006 में स्थानीय राजनीति के चलते विस्थापन की आग में झोंके गए करीब 600 परिवारों का चूल्हा सड़क के किनारे ठेले के सहारे चल रहा है. बीच बीच मे पुलिस और निगम प्रशासन की सनक के चलते इन ठेलों को अतिक्रमण के नाम पर खदेड़ दिया जाता है जब कि जिस मुख्य सड़क के किनारे ये ठेले लगते हैं वो 8 करोड़ की लागत से बनी अदभुत और अप्रतिम सड़क लोकनिर्माण विभाग के अधिकार में है. पुनर्वास के नाम पर बने BOT मॉल्स में नेताजी के समर्थकों ने कब्जा जमा लिया है. हॉकर्स जोन जिन्हें जिलाधिकारी ने घोषित नहीं किया है उनके अभाव से आज भी शहर का एक बड़ा तबका मुहाजिरों की तरह प्रशासन और नेताजी के अनुग्रह पर अपनी छोटी छोटी दुकानों के जरिये कुछ पैसे कमाकर जीवनयापन कर रहा हैं. नेताओं के जलपान और फोटोसेशन से इन ठेलाधारकों क्याठेलाधारकों को कोई आपत्ति नहीं है बस इतनी सी उम्मीद है कि अतीत में उनके विश्वास के साथ राजनीति ने जो खिलवाड़ की वो बार बार दोहराई न जाए. खैर राज्य की सत्ता में शामिल और तहसील में भाजपा की मुख्य विपक्षी पार्टी NCP द्वारा इन विस्थापितों को न्याय दिलाने की कोई ठोस पहल की जानी चाहिए.

डाॅ सागर बने एनसीपी मेडिकल सेल जिलाध्यक्ष

राष्ट्रवादी कांग्रेस मेडिकल सेल के जिलाध्यक्ष के रूप मे पार्टी ने डॉ सागर गरुड़ को मनोनीत किया है. विघ्नहर्ता हॉस्पिटल पाचोरा के माध्यम से डॉ सागर ने विभिन्न सरकारी योजनाओ के माध्यम से गरीब मरीजो को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाई है . कोरोना महामारी के दौरान फाउंडेशन के माध्यम से डॉ गरुड़ ने अहम योगदान दिया है. मुंबई प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस कार्यालय में सूबे के अध्यक्ष जयंत पाटील के करकमलो से डॉ सागर गरुड़ को पार्टी के जलगांव जिला वैद्यकीय सेल के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया. डॉ गरुड़ ने कहा कि आनेवाले समय मे शिविरो के माध्यम से व्यापक रूप से जनता को मेडिकल सुविधाए उपलब्ध कराने पर हमारा फोकस होगा. मौके पर पंकज पाटील, शंतनु गरुड़, संभाजी पाटील, संदीप हिवाले, नीलेश साबले आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.