भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल | New India Times

केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा की जा रही अवैध वसूली एवं भ्रष्टाचार, षड्यंत्र पूर्वक नगरपालिका के विकास कार्यों में अवरोध उतपन्न करने सहित पंचायतों में ठेकेदारी कर सरकारी धन की लूट के खिलाफ जुन्नारदेव में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर हमला बोला। कल ब्लाक कांग्रेस जुन्नारदेव, दमुआ एवं नवेगांव तथा कांग्रेस पार्टी के समस्त अनुसांगिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, भाजपा नेताओं के द्वारा किये जा रहे खुले भ्रष्टाचार, नगरपालिका जुन्नारदेव के कामों को षड्यंत्र पूर्वक रोके जाने एवं बेतहाशा बढ़ती महंगाई के खिलाफ रैली निकाल कर महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मधुवंत राव धुर्वे को सौंपा गया। इस दौरान एस.डी.ओ.पी. एस के सिंह एवं नगर निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा पूरे दलबल के साथ मौके पर उपस्थित रहे। रैली को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस जुन्नारदेव के अध्यक्ष घनश्याम तिवारी ने कहा कि भाजपा नेताओं ने सरकारी अधिकारियों पर दबाव बनाकर खुली लूट मचाकर रखी है। जिसका जीता जागता उदाहरण पिछले दिनों देखने को मिला जब भाजपा के ही एक वरिष्ठ नेता एवं पार्षद के द्ववारा अपनी पार्टी के ही एक पूर्व विधायक पर अधिकारियों के माध्यम से जबरन चौथ वसूली कर अपनी जेब भरने का सनसनीखेज आरूप लगाया गया। जुन्नारदेव सहित पूरे प्रदेश में भाजपाइयों ने जिस तरह से लूट खसोट मचाकर रखी है, उससे इन वसूली के आरोपों को और भी बल मिलता है। इस विषय की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, सांसद नकुलनाथ एवं विधायक सुनील उईके के मार्गदर्शन में नगरपालिका नगर विकास के कार्य में लगी है उससे भाजपाई तिलमिला गए हैं। भाजपा नेताओं के द्वारा जुन्नारदेव नगरपालिका के अधिकारियों पर रौब दिखाकर एवं झूठी शिकायत बाजी कर जांच के नाम पर नगर के विकास कार्यों को रोका जा रहा है। नगरपालिका एवं जनपद पंचायत को भाजपाइयों ने अपनी ठेकेदारी का अड्डा बना लिया है। ग्राम पंचायतों में भी सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों को डरा धमकाकर ठेकेदारी की जा रही है। काँग्रेसपार्टी हर अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करेगी। रैली को संबोधित करते हुए ब्लाक कांग्रेस दमुआ के अध्यक्ष विनोद निरापुरे ने कहा कि भाजपा के राज में महँगाई एवं बढ़ती बेरोजगारी ने आम लोगों का जीना दूभर कर दिया है। भाजपा की केंद्र एवं राज्य की सरकारें बेवजह महँगाई बढाकर अपने उद्धोगपति मित्रों की जेब भरकर अपना उल्लू सीधा कर रही है। देश का युवा आज रोजगार पाने के लिए दर दर की ठोकरें खाने को विवश है। मैं देश के युवाओँ से आग्रह करता हूँ कि वे सच्चाई को पहचाने एवं अपने भविष्य की चिंता करते हुए इन निकम्मी भाजपा सरकारों को उखाड़ फेंकने में अग्रणी भूमिका निभाएं। रैली में नवेगांव पर्यवेक्षक छोटू ने कहा कि भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों के कारण समाज का हर वर्ग परेशान है। केंद्र सरकार ने तीन किसान विरोधी काले कानूनों को लाकर किसानों की बर्बादी एवं रोटी का भी सौदा कर लिया है। जिस तरह केंद्र की मोदी सरकार ने देश की बेशकीमती सरकारी कम्पनियों को अपने उद्धोगपति मित्रो को औने पौने दाम में बेच दिया है उसी तरह किसानों की जमीन भी बेचना चाहती है। रैली को नवेगांव ब्लाक अध्यक्ष ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम मे संचालन अरुण साहू ने किया।

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल | New India Times

रैली में शामिल युवाओं ने जमकर भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाए। कांग्रेस पार्टी की रैली राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्राम्भ हुई।
इस मौके पर नवेगांव पर्यवेक्षक छोटू पाठक, दमुआ ब्लाक अध्यक्ष विनोद निरापुरे, जुन्नारदेव ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, नवेगांव ब्लाक अध्यक्ष सिम्मीलाल परतेती, जनपद अध्यक्ष सुशीला इवनाती, जनपद उपाध्यक्ष सोहनसिंग सरयाम, नपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, बाबा बैग, नीटू गांधी, राजू सोलंकी, सुधीर लदरे, रमेश राय, रमेश साहू, विजय सूर्यवंशी, गंगाधर बारस्कर, अरुण साहू, उपेंद्र शर्मा, हेमराज पवार, जीतेन्द्र अग्रवाल, नवीद सिद्दीकी, प्रेमशा भलावी, घनश्याम बरखाने, अंकित राय, लौकेश धुर्वे, दीपक डेहरिया, अंसार खान, इनायतुल्लाह खान, दिलीप बारसिया, शिवमोहन कवरेती, शिवाजी यादव, निसारगुल खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.