रहीम शेरानी/आशीष मुथा, पेटलावद/झाबुआ (मप्र), NIT:

पेटलावद जागृति केरियर एकेडमी के संचालक सुरेन्द्र प्रसाद प्रजापति का रेल्वे मंडल जबलपुर में इंजिनियर पोस्ट पर चयन होने पर जागृति एकेडमी पर विद्यार्थियों द्वारा विदाई समारोह रखा गया। जिसमें मुुख्य अतिथि प्रवीण पंवार एवं पाटीदार उपस्थित थे।
सुरेंद्र प्रसाद प्रजापति सर को पुष्प माला एवं शाल से स्वागत किया गया. अनेक विद्यार्थियो ने सर को गिफ्ट दिए. अतिथीयो ने कहा कि पेटलावद जैसे शहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की त्यारी जिले में एकमात्र संस्थान था जहाँ से अनेक विद्यार्थियों ने जिले का नाम रोशन किया। सांख्यिकीय अधिकारी से लेकर रेल्वे, फॉरेस्ट, पुलिस, पटवारी, टीचर, सुपर वाइजर एवं एससीसी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
पंकज मालवी ने कहा कि सर के पेटलावद छोड़ कर जाने पर सभी विद्यार्थियों को बहुत अफ़सोस एवं आंखो में आंसू है.
इस अवसर पर प्रथ्वी पाठक, अनमोल पवार, ज्योति पाटीदार, सोनिका मेडा तारामणि, अरविंद डामोर, भानुमती, मुकेश मेडा, सोनू डामर, अनिल मुनिया, विक्रम मुनिया समेत अनेक विद्यार्थियों मौजूद रहे.
